फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Our ideal is Maryada Purushottam Lord Shri Ram, Kurukshetra

हमारे आदर्श हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Our ideal is Maryada Purushottam Lord Shri Ram, Kurukshetra
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राम नवमी के उपलक्ष्य में स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन होना शुरू हो चुका है। गीता निकेतन विद्या मंदिर सेक्टर-3 व गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन रोड में शुक्रवार को राम नवमी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गीता निकेतन में प्रधानाचार्य सुमित कुमार व विद्यालय प्रबंधक गुलशन ग्रोवर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय प्रबंधक व छात्रों ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। छात्रों ने सामूहिक रूप से श्री राम स्तुति की। रेनू व निर्मला ने भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक गुलशन ग्रोवर ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, जिन्होंने त्रेतायुग में रावण का संहार करने के लिए धरती पर अवतार लिया। कौशल्या नंदन प्रभु श्री राम अपने भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से एक समान प्रेम करते थे। उन्होंने माता कैकेयी की 14 वर्ष वनवास की इच्छा को सहर्ष स्वीकार करते हुए पिता के दिए वचन को निभाया। उन्होंने ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाय’ का पालन किया।
विज्ञापन

गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन मार्ग कक्षा नौवीं की छात्रा महक एवं पारुल ने रामायण की चौपाई सुनाई। राम दरबार में सभ्य कक्षा चतुर्थ श्री राम जी, हरनूर कक्षा चतुर्थ सीता जी व हरजोत कक्षा चतुर्थ लक्ष्मण जी बनें।छद्मवेश में कक्षा तृतीय की हर्षिता, लगन एवं भारती , सीता जी बनीं। कक्षा नर्सरी की गुंजन सीता जी, देविका श्री राम जी, देव्यांशी शबरी एवं सान्वी सीता जी बनीं। प्राचार्य सुमन बाला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम जी का जीवन प्रेरणादायक है, उनके जीवन से आप सभी प्रेरणा लें तथा उनके जैसा बनने की कोशिश करें। अजामिल नामक भक्त की कहानी सुनाकर बताया कि जाने अनजाने में भी अगर भगवान का नाम लिया जाए तो उसका फल जरूर मिलता है। सभी बच्चों ने राम स्तुति गाकर श्री राम जी का नाम लिया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिंघल, प्रबंधक भूषण गोयल, शिक्षाविद सीडीएस कौशल, प्रांत प्रतिनिधि उपाध्यक्ष राज विज व ममता सूद उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed