फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Organizations took to streets in Yamunanagar demanding non-recognition of same-gender marriages

समलैंगिक विवाह को मान्यता न देने की मांग: सड़कों पर उतरे संगठन, बोले- लिव इन रिलेशनशिप भी घोषित हो अपराध

Wed, 03 May 2023 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 06:58 PM IST
सार

संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने लघु सचिवालय में डीसी राहुल हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि लिव इन रिलेशनशिप भी अपराध घोषित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया।

विज्ञापन
Organizations took to streets in Yamunanagar demanding non-recognition of same-gender marriages
डीसी राहुल हुड्डा को ज्ञापन सौंपते संगठनों के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समलैंगिकता विवाह को संवैधानिक मान्यता न देने और लिव इन रिलेशनशिप को अपराध घोषित करने की मांग के लिए हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा, समाज सेवा मंडल, अभिभावक सेवा मंच, मां यमुना बचाओ समिति और अन्य संगठनों ने रोष जताया। इस संबंध में संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को लघु सचिवालय में डीसी राहुल हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने किया।

विज्ञापन


महेंद्र मित्तल ने कहा कि भारतीय लोगों की विवाह में अटूट आस्था है। जबकि कुछ एनजीओ ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर लगातार सुनवाई करने की बात कह चुका है। उन्होंने कहा कि इससे पहले लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता दी जा चुकी है।
विज्ञापन


महेंद्र मित्तल ने कहा कि ये पाश्चात्य संस्कृति से उपजा विवाद है। विभिन्न संगठन देश में समलैंगिकता व लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भ्रम फैल रहे है और युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं, इसे रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समलैंगिक विवाह को यदि मान्यता मिली तो हमारी सामाजिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में विवाह सामाजिक आस्था का प्रतीक है। समलैंगिक विवाह को कानूनी अधिकार मिलने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी। इस मौके पर संजय मित्तल, परीक्षित, वरुण शर्मा, विपिन गुप्ता, अभिराज राणा, हर्षित कांबोज, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed