{"_id":"612d395b8ebc3ec5ed0aaf0b","slug":"only-three-days-left-to-apply-in-colleges-kurukshetra-news-knl816227169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में आवेदन करने के लिए मात्र तीन दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में आवेदन करने के लिए मात्र तीन दिन शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने को मात्र तीन दिन शेष बचे हुए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
सेक्टर-5 स्थित भगवान परशुराम कॉलेज में कराए जा रहे बीए की (सामान्य) 400 सीट पर 895 और सेल्फ फाइनेंस की 160 सीट पर 59, बीकॉम की (सामान्य) 80 सीट पर 299 और सेल्फ फाइनेंस की 180 सीट पर 49, बीएससी साइंस की 160 सीट पर 154 आवेदन आ चुके हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने बताया कि 2 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात चार सितंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी।
8 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 13 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकता है। 15 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकता है। पाठ्यक्रमों में रिक्त सीट रहने पर 21 सितंबर को पुन: पोर्टल ओपन किया जाएगा, जो विद्यार्थी आवेदन करेगा, उस विद्यार्थी को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. जोशी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है। वर्ष 1992 में भगवान परशुराम एजुकेशन कमेटी की ओर से आरंभ किया गया यह महाविद्यालय आज गौरवमयी प्रगति पथ पर अग्रसर है। भगवान परशुराम कॉलेज शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा दे रहा है। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थी के चरित्र का विकास करना तथा उसे देश और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराना है। महाविद्यालय शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र-पाठ्य एवं पाठ्येतर में अग्रणी रहा है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं हैं।