{"_id":"6a00efd1f3877d8e780795fb","slug":"online-admission-process-begins-it-cell-and-help-desk-to-be-set-up-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154655-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू, आईटी सेल और हेल्प डेस्क बनाएगा इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू, आईटी सेल और हेल्प डेस्क बनाएगा इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज
विज्ञापन
लाडवा। नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के कॉलेजों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लाडवा के इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को एडमिशन के दौरान तकनीकी दिक्कतों से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था करने का फैसला लिया है। कॉलेज परिसर में छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जबकि कंप्यूटर लैब में अलग से आईटी कंप्यूटर सेल स्थापित किया जाएगा। यहां छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और दस्तावेज अपलोड करने में मदद दी जाएगी।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कई विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, इसी को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अशोक वर्मा का कहना है कि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर होगी। उन्होंने छात्रों से समय रहते आवेदन करने की अपील की।
कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी, बी एलआईबी सहित कई स्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा एमए पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई भी करवाई जा रही है। इस बार छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया के दौरान कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है।