फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one patient died from corona

सोमवार को कोरोना ने जिला कुरुक्षेत्र में बनाया अर्द्घ शतक, रिकॉर्ड 51 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
one patient died from corona
जिला कुरुक्षेत्र में सोमवार को कोरोना ने एक ही दिन में अपना अर्द्धशतक पूरा कर दिया। सोमवार को एनआईटी हेल्थ सेंटर के फार्मासिस्ट, उनकी पत्नी स्टाफ नर्स और अन्य एक सहित कुल 51 नये रिकॉर्ड केस सामने आए है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, जबकि 28 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 51 नये केस सामने आए है तथा 28 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा एक संक्रमित की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 592 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 27,561 में 25,964 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित 51 नये केस सामने आएं है, जिनमें पुराना बाजार पिहोवा से 42 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन से 21 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय युवक, चार वर्षीय बच्चा, 36 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय बच्ची, 44 वर्षीय महिला, इस्माईलाबाद से 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-2 से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव गुढ़ा लाडवा से 70 वर्षीय महिला, झांसा रोड से 16 वर्षीय युवती, लक्ष्मण कालोनी से 37 वर्षीय व्यक्ति, 10 वर्षीय बच्चा, 36 वर्षीय महिला, छह वर्षीय बच्चा, 68 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, ग्लोबल सिटी से 18 वर्षीय युवती, गांव अमीन से 12 वर्षीय बच्चा, नौ वर्षीय बच्ची, 15 वर्षीय युवक, गांव खेड़ी मारकंडा से 21 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 14 वर्षीय किशोरी, 18 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, मोहन नगर से 72 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 से 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमीन से 47 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 2 लाडवा से 43 वर्षीय महिला, दुर्गा नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-8 से 22 वर्षीय व्यक्ति, मोहन नगर से 45 वर्षीय महिला, झांसा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 21 वर्षीय व्यक्ति, छज्जूपुरा पिहोवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, पुराना बाजार पिहोवा से 24 वर्षीय व्यक्ति, छज्जूपुर पिहोवा से 35 वर्षीय महिला, निट से 27 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला, माजरी मौहल्ला शाहाबाद से 33 वर्षीय व्यक्ति, सिख फोर्ट शाहबाद से 36 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में एक कोरोना पॉजिटिव 38 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

जिला से 28 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें हरगोबिंद नगर से 52 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन से 36 वर्षीय व्यक्ति, हरिगढ़ भौरख से 24 वर्षीय युवती, न्यू कालोनी से 31 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्ची, 7 वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 30 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 40 वर्षीय महिला, पुराना बाजार पिहोवा 25 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 56 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय बच्चा, सत्यानगर शाहाबाद से 31 वर्षीय व्यक्ति, टिब्बा फार्म पिहोवा से 34 वर्षीय व्यक्ति, जलालुदीन माजरा से 10 वर्षीय बच्ची, आजाद नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, शंकर कालोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, करनाल से 31 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर से 28 वर्षीय महिला, बजीदपुर से 30 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 43 वर्षीय महिला, पिहोवा से 34 वर्षीय व्यक्ति, व एक अन्य जगह से 60 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्चा, 35 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2913 लोग आए है, इनमें 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है। 536 व्यक्तियों को होम क्वांरटाइन किया गया है तथा 28 को होटल में क्वांरटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 27,561 में 25,964 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 978 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 592 सेंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 592 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 368 सक्रिय केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed