फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One more corona possitive in ladwa

छटे दिन फिर से लाडवा में मिला कोरोना पॉजिटिव केस, मुलाना मेडिकल कॉलेज में किया दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
One more corona possitive in ladwa
कुरुक्षेत्र। जिले में छटे दिन देर सायं लाडवा के गांव बरोट में 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। युवक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। यह युवक मजदूरी का काम करता है। इस केस को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केसों की संख्या 19 हो गई है। इनमें से 6 केसों को आदेश व 13 को मुलाना के मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अबतक कोरोना वायरस की जांच के लिए 4980 सैंपल लिए जा चुके है इन सैंपलों में से 4444 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है वहीं 515 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 22 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह तीनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ं
विज्ञापन

जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि लाडवा के गांव गोबिंदगढ में राजू के घर से मांगे राम के घर तक व गांव बन में शिवमंदिर से सतपाल सिंह और हरीश मदान के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव गोबिंद गढ़ व महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती और गांव बन में रमेश के घर से ऋषि के घर और जसबीर सिंह के घर से सुलेख चंद के घर तक के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया गया है। दानों जोन के लिए बीडीपीओ लाडवा राजन सिंगला को ओवर ऑल इन्चार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
उपायुक्त धीरेेद्र खडगटा ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए बीडीपीओ लाडवा कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है, जिसमें बीडीपीओ राजन सिंगला के मोबाइल नंबर 89012-36424 व 01744-260229 हेल्प लाईन नंबर जारी किए हैं।

अब मुवमैंट पास नहीं किए जाएंगे जारी : यादव
एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अब उपमंडल कार्यालय लाडवा से किसी भी प्रकार का मूवमेंट पास जारी नहीं किया जाएगा और इस कार्यालय से पहले जारी किए सभी मूवमेंट पास को निरस्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed