फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One lakh 81 thousand rupees cheated by luring to double the money, case registered

पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक लाख 81 हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
One lakh 81 thousand rupees cheated by luring to double the money, case registered
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर गांव किरमिच निवासी एक व्यक्ति से एक लाख 81 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने पैसे डबल करने का लालच देकर उससे रुपये ले लिए और फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव किरमिच वासी राजेश कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र के समीप जनकपुर कैथल वासी सतीश कुमार के साथ हुई थी। सतीश ने उसे बताया कि वह विंग वे एसोसिएट कंपनी को चलाता है। उसकी कंपनी एक साल में पैसे दोगुने करने का काम करती है। उसकी कंपनी में पैसे लगाकर कई लोगों ने अपने पैसे दोगुने किए हैं। वह उसकी बातों में आ गया। पैसे दोगुने होने के लालच में उसने अपने बैंक अकाउंट से 10 फरवरी 2020 को 30 हजार रुपये, 11 व 12 फरवरी को 40-40 हजार रुपये और 24 फरवरी को एक हजार रुपये निकाल कर आरोपी के अकाउंट में डाले थे। इसके अलावा उसने आरोपी को 70 हजार रुपये नकद भी दिए थे। उसके लगभग एक साल बाद शिकायतकर्ता से मोबाइल पर संपर्क किया और पैसों के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करता रहा। कुछ दिन बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। जब वह आरोपी से मिला तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया और उसे झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपने स्तर पर छानबीन की तो उसे पता चला कि उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस बारे में उसने पहले भी पुलिस को शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed