फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One killed in the collision of the tanker truck, Shahabad, Kurukshetra

टैंकर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर नौगजा पीर के पास बजरी से लदे ट्रक व दूध के टैंकर की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक के मालिक कुलदीप शर्मा की शिकायत पर दूध टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप शर्मा ने कहा है कि उसके ट्रक का चालक राजेंद्र सिंह मोहड़ा जीटी रोड से ट्रक में बजरी लाद कर करनाल के लिए चला था। लेकिन जब वह नौगजा पीर के पास पहुंचा तो उसके आगे चले रहे दूध के टैंकर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे राजेंद्र सिंह का ट्रक दूध के टैंकर के पीछे जा घुसा। जिससे ट्रक चालक राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed