फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One held with two and a half kilos of poppy seeds

Kurukshetra News: ढाई किलो चूरापोस्त के साथ एक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
One held with two and a half kilos of poppy seeds
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ढाई किलो चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी जोगिंदर सिंह निवासी बाबैन को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम बाबैन में सुनारिया चौक पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि जोगिंद्र सिंह चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपने घर से चूरापोस्त लेकर नशेड़ियों को बेचने के लिए सुनारिया चौक की तरफ आएगा। सूचना पर टीम ने मेन रोड बड़वाली गली में नाकाबंदी करके निगरानी शुरु कर दी। कुछ देर बाद टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ढाई किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


ट्रैक्टर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
इस्माईलाबाद। ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर लिया। आरोपी गुरभजन सिंह निवासी अजीरपुर सिन्खा जिला पटियाला (पंजाब), गुरसिमरन सिंह निवासी नन्यौला (अंबाला) व सतार निवासी ठोल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में प्रतीक ने बताया कि 13 मई की रात 10 बजे वह अपने ट्रैक्टर को फैक्टरी में बने कमरे के पास खड़ा कर घर चला गया था। सुबह वह फैक्टरी में आया तो उसका ट्रैक्टर चोर चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गुरभजन सिंह, गुरसिमरन सिंह व सतार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद करके उन्हें कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला प्रेमी संग फरार, मामला दर्ज
इस्माईलाबाद। निकटवर्ती गांव से एक विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों मशरूम की फैक्टरी में एक साथ काम करते थे। रविवार को महिला का पति उसे सत्संग में छोड़कर आया था। उसके बाद से महिला घर नहीं लौटी। पुलिस में दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि करीब सात साल पहले जिला अलीगढ़ (यूपी) के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उनके पास कोई संतान नहीं है। रविवार को वह अपनी पत्नी को सत्संग में इस्माईलाबाद छोड़कर गया था, मगर देर शाम तक भी उसकी पत्नी घर वापस नहीं आई थी। उसने पत्नी के बारे में आसपास व रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। करीब तीन महीने पहले महिला मशरूम फैक्टरी में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात मगन के साथ हुई थी। दोनों आपस में बातचीत किया करते थे। इस बात का पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को फैक्टरी से हटा लिया था। मगन ही उसकी पत्नी को लेकर कहीं चला गया है। पुलिस ने मगन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद




भगोड़ा आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। आर्म्स एक्ट के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी शाहरुख निवासी राणा माजरा (पानीपत) की अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। सहायक पुलिस प्रवक्ता बताया कि आरोपी शाहरुख को थाना शाहाबाद के वर्ष 2015 के आर्म्स एक्ट के मामले में जेएमआईसी शाहाबाद रजत वर्मा की अदालत ने 17 अक्तूबर को भगोड़ा आरोपी घोषित किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पीओ स्टाफ ने भगोड़े शाहरुख को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed