फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one died in road accident

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
गांव थांदडो स्थित सरकारी गेहूं के गोदाम के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव बालापुर निवासी सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि सोहन लाल और उसका चाचा सतपाल सिंह इस्माईलाबाद के लिए अपनी बाइक पर निकले थे। वह गांव थांदडो के निकट बने सरकारी गेहूं के गोदाम के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसके चाचा सतपाल की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक गांव जैतपुरा की ओर फरार हो गया। उसने उन्हें इस्माईलाबाद के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके चाचा को अंबाला रैफर कर दिया। सतपाल ने अंबाला पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed