{"_id":"60e744468ebc3ebf1f1f2d06","slug":"one-died-by-corona-kurukshetra-news-knl75829213","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को एक ही दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि गांव खेड़ी मारकंडा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को की है। वीरवार को जिले में अलग-अलग जगह से पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 33 रह गई है और अब तक 3 लाख 95 हजार 642 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.25 फीसदी तक पहुंच गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1338 सैंपलों की रिपोर्ट में से केवल पांच लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और अब तक 22065 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कोरोना का ग्राफ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। अब तक कुरुक्षेत्र में 353 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 33 एक्टिव केस हैं। इनमें से 20 को होम आइसोलेट और 13 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है।
जिला प्रशासन ने गांव सारसा पिहोवा में एक स्थान पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही यहां सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के धुराला, चिब्बा, सेक्टर-5, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-13 आदि में बनाए गए 7 कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समय अवधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।