फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one death from the corona virus

कोविड़-19

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
one death from the corona virus
जिले में रविवार को कोरोना से एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गयी, जबकि 39 नये संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि एक ही दिन में 57 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7898 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7444 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 117 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 337 एक्टिव केस हैं। वहीं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर काफी अच्छी है। इस समय कुरुक्षेत्र की रिकवरी दर 93.9 है और इस जिले में सैंपल पॉजिटिव दर 5.3 प्रतिशत है। इस वायरस से डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाकर रखें और सामाजिक दूरियां बनाकर रखें। लोगों को जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलना चाहिए तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अभी तक लिए गए 150112 में से 140619 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed