फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused arrested for snatching cash and mobile by making a deadly attack

जानलेवा हमला कर नकदी व मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for snatching cash and mobile by making a deadly attack
जान से मारने की नीयत से सामूहिक हमला करके नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह वासी खेड़ा माड़ी से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 6 अक्तूबर को जोगा सिंह वासी बाबैन ने थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह बाबैन में शराब के ठेके पर नौकरी करता है। उसके साथ मोहित वासी बुढ़ा भी नौकरी करता है। तीन अक्तूबर को वह मोहित के साथ अलग-अलग ठेकों से 23 हजार रुपये लेकर बाबैन आ रहे थे और मार्केट में सामान लेने के लिए रुके थे। तभी जरनैल उर्फ जैली, पाला, लखविंद्र उर्फ लक्खा कार लेकर आए और आते ही उसके सिर पर गंडासी से हमला कर दिया था। वहीं, उसके साथी मोहित पर रणजीत, प्रीतम, सुखा, गुरमीत, राहुल और टीटू ने हमला करके मोबाइल फोन व 23 हजार रुपये छीन लिए थे। जब उनका साथी भज्जी उर्फ भजन सिंह बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। लोग इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। बयान पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार करके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed