फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On World AIDS Day, educate people on preventive measures.

Kurukshetra News: विश्व एड्स दिवस पर लोगों को बताए बचाव के उपाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
On World AIDS Day, educate people on preventive measures.
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करते काउंसलर। संवाद
कुरुक्षेत्र। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला नागरिक अस्पताल में एड्स काउंसलरों ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को एचआईवी एड्स के बचाव और लक्षणों की जानकारी दी। ओपीडी में सभी चिकित्सकों को रेड रीबन लगाए गए जिससे लोगों को एड्स के प्रति जागरूकता और सहयोग का संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल के एड्स काउंसलर ध्यान सिंह ने बताया कि भारत में एड्स से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने का एक बड़ा कारण आम जनता का इस बीमारी के बारे में सही जानकारी न होना है। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रमुख लक्षणों में तेजी से वजन घटना, बार-बार खांसी या बुखार आना, एक हफ्ते से अधिक समय तक दस्त लगना, शरीर व त्वचा पर निशान या गुलाबी धब्बे उभरना, मानसिक कमजोरी और याददाश्त का प्रभावित होना शामिल है। ऐसे किसी भी लक्षण पर तुरंत जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

एड्स काउंसलर बलविंद्र सिंह ने बताया कि थोड़ी सावधानी बरतकर एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति के साथ संभोग न करना, खून चढ़ाने से पहले उसकी जांच अनिवार्य रूप से कराना और सुइयों व इंजेक्शन का कभी भी दोबारा उपयोग न करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत सलाह लेनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति घर बैठे टोल फ्री नंबर 1097 पर कॉल कर एड्स से संबंधित जानकारी और परामर्श प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed