मांगों को लेकर यात्री कल्याण समिति का अनशन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी ने पहले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी और अनशन की शुरूआत की। इस दौरान अनशनकारी सदस्यों ने मांग की है कि यह मांग वर्षों से जारी है, लेकिन रेलवे कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने मांग की है कि यदि रेलवे लाइन नहीं बनानी है इन दोनों प्रमुख शहरों को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ा जाए तो न केवल लोगों को फायदा होगा, बल्कि राजस्व का भी खूब लाभ मिलेगा।
लोक स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु भगवान अग्रवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र शहर की रेलवे से बहुत पुरानी मांगों की पूर्ति के लिए यह अभियान छेड़ा गया है। उन्होंने बताया कि शहर की वर्षों पुरानी मांगों में कुरुक्षेत्र रेलवे लाईन को वाया लाडवा रादौर इत्यादि से जगाधरी रेलवे लाईन से मिलाने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस लाईन के बनने से कुरुक्षेत्र शहर को ही नहीं बल्कि जिला जगाधरी, करनाल, कैथल ,जीन्द, रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा तथा पंजाब के यात्रियों को भी फायदा होगा।
इसके अलावा सेक्टर-13 की तरफ स्टेशन पर बनी टिकट खिड़की करीब 2 वर्षों से बंद पड़ी है। जिससे बुजुर्गों व महिलाओं को काफी जदोजहद कर प्लेटफार्म नंबर 1 पर आना पड़ता है। इस दौरान कई बार ट्रेन छूट जाती है तो कई बार टीटी चालान भी काट देता है। यह खिड़की पून: खोली जाए। साथ ही शाहबाद-मारकंडा पर पहले से रूकने वाली सभी ट्रेनों को रोका जाए। माल व सवारी गाड़ी के लिए कुरुक्षेत्र से नरवाना रेलवे लाईन का विद्युतीकरण करें। रेल गाड़ी नं. 54037 तथा 54039 को रोहतक तक चलाना चाहिए इससे बीमार लोग अपना ईलाज रोहतक पीजीआई में आसानी से करवा सके।
इस हल्के की पुरानी मांग को देखते हुए लोक स्वराज अभियान तथा रेल यात्री कल्याण समिति ने जनता के सहयोग से संघर्ष शुरू किया है। जब तक उनकी ये मांगे पूरी नहीं होती वे इसी प्रकार अनशन जारी रखेंगे। इस मौके पर बृज मोहन गुप्ता, संजीव बंसल, बीबी जिंदल, अशोक, सतप्रकाश गर्ग, गौरव, कुलदीप सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।