फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Omicron found among four women including teenager

किशोरी सहित चार महिलाओं में मिला ओमिक्रॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Omicron found among four women including teenager
शुक्रवार को विदेश से वापस लौटी चार महिला मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। अब तक विभाग द्वारा छह मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही कलसाना पीएचसी के अंतर्गत छह स्कूली बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। इनमें से 12 को होम आइसोलेशन तथा 11 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को यूएसए से कुरुक्षेत्र लौटने के बाद जिला अस्पताल में दाखिल हुई सेक्टर-13 वासी 66 वर्षीय महिला की रिपोर्ट शुक्रवार को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 22 व 23 दिसंबर को यूके से वापस लौटी गांव चंद्रपुरा वासी 15 वर्षीय किशोरी, जुरासी खुर्द वासी 42 वर्षीय महिला और गांव बगथला वासी 40 वर्षीय के सैंपल की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को अभी जीनोम के दो सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पॉजिटिव आए स्कूली बच्चों में गांव दामली शाहाबाद की 11 वर्षीय बच्ची, 12 वर्षीय बच्ची, 13 वर्षीय बच्ची, 11 वर्षीय बच्ची, 14 वर्षीय किशोर व गांव रावा शाहाबाद के 10 वर्षीय बच्चा शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22188 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21807 मरीज ठीक हो चुके हैं और 358 मरीजों की कोविड से जंग हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब 23 मरीज एक्टिव हैं। विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 624184 में से 599116 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को आई आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1310 सैंपलों की रिपोर्ट में छह बच्चों को कोरोना की पुष्टि हुई है।

उधर, ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते फैलाव को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल में एक कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस कंट्रोल का 01744-270262 दूरभाष नंबर जारी किया गया है। यह नंबर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे लगातार काम करेगा। इस दूरभाष नंबर पर जिले का कोई भी नागरिक कॉल करके कोविड से संबंधित जानकारी व सहायता ले सकता है। इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कर्मचारी इस नंबर पर आने वाली कॉल को सुनने के साथ-साथ समाधान भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed