{"_id":"cdd42dc5eff84ee036fae517fede7918","slug":"officers-rushed-to-convey-the-solidarity-with-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता का संदेश देने को सीएम के साथ दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता का संदेश देने को सीएम के साथ दौड़े अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकता का संदेश देते हुए शहर के विधायक से लेकर प्रशासन के विभिन्न अधिकारी और छात्रों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दौड़े।
प्रशासन द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में दौड़ रहे लोगों की अगुवाई सीएम ने खुद की। सेक्टर-13 के द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाई।
सीएम ने कहा कि लौह पुरुष के एकता के संदेश को विश्व में पहुंचाने के लिए गुजरात के नर्मदा जिले में स्मारक बनाया जा रहा है। यह स्मारक विश्व का आठवां अजूबा बनेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को सुबह द्रोणाचार्य स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत वर्ष की छोटी-बड़ी 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर अखंड भारत की नींव रखी थी। इसलिए गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मारक बनाया जा रहा हैं।
स्मारक का नाम एकता की मूर्ति रखा गया हैं। यह स्मारक सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करेगा। इससे पहले सीएम सहित सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। सीएम ने कहा कि यह केवल दौड़ नहीं है, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता की कड़ियों को मजबूत बनाने का माध्यम है।
लौह पुरुष सही मायने में राष्ट्रीय एकता की प्रतिमूर्ति और बेजोड़ शिल्पी रहे। वे किसानों की आत्मा थे और जन-जन के दिलों में बसते थे। आजादी के बाद वे भारत के प्रथम गृहमंत्री बने। 15 दिसंबर, 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से सरदार पटेल का निधन हो गया। केयू से सेवानिवृत्त प्रो. ज्ञानेश्वर खुराना ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में बताया। राजकीय स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह ने किया।
मुख्यमंत्री ने की दौड़ की अगुवाई
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित दौड़ की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। रन फॉर यूनिटी में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक बंता राम और देवेंद्र शर्मा, आईजी हनीफ कुरैशी, डीसी रजिनिकांतन, एसपी सिमरदीप सिंह, एडीसी प्रभजोत सिंह, एसडीएम सतबीर कुंडू, भाजपा नेता धर्मवीर मिर्जापुर, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान, रमेश सुधा, गुरदयाल सुन्हेड़ी आदि अधिकारी और खिलाड़ी दौड़े। सभी खिलाड़ी सर्किट चौक, रतगल रोड, नया बस स्टैंड से होते हुए वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पहुंचे।
बच्चों को वितरित किए फल
रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले बच्चों को लौह पुरुष के जयंती समारोह पर जिला प्रशासन की तरफ से फल वितरित किए गए। जिला बाल कल्याण विभाग और जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार तख्तियों और बैनरों को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी रन फांर यूनिटी में शामिल हुए।