{"_id":"628949b7bda66f6a521fca60","slug":"oath-administered-for-not-taking-drugs-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1089587122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा न करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा न करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
नशा न करने की शपथ दिलाते डॉ. अशोक वर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रयास इंडिया और रोटी बैंक की ओर से राजकीय स्कूल में 109वां एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। इसके अलावा नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए हैं। पुलिस को अपना मित्र समझें। नशे जैसी भयावह समस्या को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने परिवार को नशे से सुरक्षित करना चाहता है तो इस समस्या को समाप्त करने की ठान ले। नशे को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति लड़ना होगा। अन्यथा नशा आपके द्वार तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने बताया कि एनसीबी हरियाणा की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 जारी किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशे बेचने वाले के बारे सूचना दे सकता है। उसका नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। साथ ही नशा कर रहे व्यक्ति को मानसिक रोगी मानकर उनका उपचार कराया जा रहा है। ऐसा व्यक्ति भी उपरोक्त नंबर पर संपर्क करके मदद ले सकता है। ऐसे व्यक्ति का उपचार निशुल्क कराया जाएगा। अंत में सभी ने जीवन में नशा न करने की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य उषा रानी, नरेश सैनी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।