फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nursing officers observed a two-hour 'pen-down' strike in protest against online transfers.

Kurukshetra News: ऑनलाइन ट्रांसफर के विरोध में दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक पर रही नर्सिंग ऑफिसर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers observed a two-hour 'pen-down' strike in protest against online transfers.
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी नर्सिंग ऑफिसर्स की दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रहीं, जिस दौरान अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा। हालांकि सुबह 10 से 12 बजे तक नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर रहने से ओपीडी जारी रही जबकि मरीजों को इंजेक्शन, ड्रेसिंग, दवा लेने और बीपी-शुगर की जांच के लिए दो घंटे करना पड़ा। रुटीन इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के लिए भी नर्सिंग स्टाफ के ड्यूटी संभालने को लेकर भर्ती मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरमीत सिंह का कहना है कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बाहर रखा गया। इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, बच्चों की इमरजेंसी और इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में सेवाएं सामान्य रहीं। उनका कहना है कि पीएचसी और सीएचसी स्तर पर महिला नर्सिंग स्टाफ को कई बार महिला अटेंडेंट के बिना अकेले नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है, ऐसे में दूर-दराज तबादलों से सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ेंगी। मंगलवार को प्रदेश स्तर पर चलती रही बैठक पर भी पूरे स्टाफ की निगाहें टिकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed