फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NQAS team visits wards; inspects medicine storage and maintenance.

Kurukshetra News: वार्डों में पहुंची एनक्वास टीम, दवाइयों के रखरखाव की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
NQAS team visits wards; inspects medicine storage and maintenance.
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दवाइयां की जांच करती एनक्वास की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम का निरीक्षण मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अलग-अलग स्थानों से आए तीन डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल के तीसरे तल पर वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
साथ ही वार्डों में मरीजों के लिए लगाए गए उपकरणों की स्थिति जांची गई। टीम ने यह भी देखा कि उपकरण निर्धारित स्थान पर सही तरीके से लगाए गए हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान वार्डों में दवाइयां रखने की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नर्सिंग ऑफिसर के केबिन में रखे फ्रिज की भी जांच की गई। इसमें रखी दवाइयों को उचित तापमान और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रखा गया है या नहीं, इसकी पड़ताल की गई। वार्डों और कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड व दस्तावेज भी टीम की नजर से नहीं बच सके। कुछ कागजात और फाइलें इधर-उधर रखी मिलने पर उन्हें व्यवस्थित तरीके से निर्धारित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

---

दो दिन से सीट पर मिल रहे डॉक्टर
एनक्वास टीम के निरीक्षण का असर अस्पताल की कार्यप्रणाली में भी नजर आया। लगातार दूसरे दिन सभी डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद दिखाई दिए। आम दिनों में डॉक्टरों के सीट से उठकर जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अपनी सीटों पर मौजूद रहे और मरीजों को सेवाएं मिलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एनक्वास की टीम दो दिन से जिला अस्पताल में थी। टीम ने अस्पताल की प्रत्येक जगह का मूल्यांकन किया है। हमें उम्मीद है कि इसमें जिला अस्पताल में अन्य जिलों से अच्छे अंक लेकर अव्वल रहेगा। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed