फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NP officials told the allegations of JJP leader baseless

नप का दावा पूरी जांच पड़ताल के बाद हुए टेंडर, जजपा नेता बोले अधिकारी सही तो लिखित में दें प्रमाण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
NP officials told the allegations of JJP leader baseless
कुरुक्षेत्र। जजपा नेता द्वारा सफाई और टिप्पर के टेंडर में गोलमाल के आरोप को नप अधिकारियों ने बेबुनियाद बताया है। अधिकारियों ने मंगलवार को नप कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरी जांच पड़ताल के बाद ही टेंडर देने का दावा किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। वहीं जजपा नेता योगेश शर्मा ने अधिकारियों से लिखित में प्रमाण मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी गलत साबित हुए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर परिषद थानेसर के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि सेक्टरों की सफाई और कूड़ा उठान के लिए लगे टिप्परों के टेंडर में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है। अधिकारियों ने पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही संबंधित फर्म को टेंडर जारी किया है। कल्याणी को-ऑपरेटिव सोसायटी को सेक्टरों में सफाई का टेंडर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत दिया गया है। जहां तक सोसायटी के अनुभव प्रमाण पत्र की बात है उसे नपा चीका और कैथल भी प्रमाणित करा लिया है। वहीं ब्रह्मानंद को-ऑपरेटिव सोसायटी को टेंडर देने का सवाल है तो थानेसर नगर परिषद में फर्म की ओर से सही प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, लाडवा में जहां कुछ गलत हुआ है तो उस केस में जांच चल रही है। इसके अलावा उन्होंने बिल्डिंग इंस्पेक्टर रवि खरबंदा की योग्यता के बारे में कहा कि भवन निरीक्षक रवि को सभी योग्यता पूरी करने के बाद ही नप में रखा गया है। उसकी नियुक्ति सरकार के नियमानुसार ही की गई है। इस मौके पर नप सचिव अजीत अरोड़ा, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, एमई नवीन कुमार और केएल बठला मौजूद रहे।
विज्ञापन

जजपा नेता एवं एमिनेंट सदस्य योगेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत चीका दस्तावेज लिए हैं। अगर मामले में अधिकारी सही है तो उसका लिखित में इसका प्रमाण दें। वह इस मामले की विजिलेंस जांच की मांग भी करेंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed