{"_id":"61e86e7c39f7001d6f791154","slug":"now-property-tax-mistakes-will-be-corrected-in-the-ward-itself-kurukshetra-kurukshetra-news-knl96540558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वार्ड में ही ठीक होंगी प्रॉपर्टी टैक्स की गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वार्ड में ही ठीक होंगी प्रॉपर्टी टैक्स की गलतियां
विज्ञापन
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अब प्रॉपर्टी टैक्स में गलतियों को ठीक कराने के लिए लोगों को नगर परिषद थानेसर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिषद के कर्मचारी वार्ड में शिविर लगाकर ठीक करेंगे। इसके लिए दो टीम गठित की गई हैं।
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में हुई गलतियों को ठीक कराने के लिए रोजाना नगर परिषद में लंबी कतार लगती है। इस पर संज्ञान लेते विधायक ने वार्डों में शिविर लगाकर गलतियों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को अपने आवास स्थित कार्यालय में विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि टैक्स संबंधी गलतियां ठीक होने के बाद सारा सिस्टम ऑनलाइन हो जाएगा। इससे लोग घर बैठे-बैठे ही अपनी टैक्स से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और गलतियां ठीक कर सकेंगे।
इसके अलावा भविष्य में मकान या जमीन इत्यादि की खरीद-फरोख्त करने, रखरखाव व मलकियत में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। सचिव अजीत अरोड़ा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति गलतियां ठीक कराने आएं तो वह अपनी प्रॉपर्टी के मालिकाना हक का सबूत जैसे संबंधित प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, अलॉटमेंट लेटर, आधार कार्ड व फैमिली आईडी जरुर साथ में लाएं।
विज्ञापन
शिविर के लिए शेड्यूल जारी
शेड्यूल के अनुसार 21 जनवरी को लायलपुर धर्मशाला, महंत प्रभातपूरी स्कूल, 22 जनवरी को सामुदायिक केंद्र नजदीक जनता स्कूल, 24 जनवरी को टेकचंद स्कूल व रामगढिय़ा गुरुद्वारा, 25 जनवरी को भगत सिंह सामुदायिक केंद्र व खेड़ा मंदिर मोहन नगर, 26 जनवरी को सेक्टर-3 सामुदायिक केंद्र, 27 जनवरी को सेक्टर-5 सामुदायिक केंद व सेक्टर-8 सामुदायिक केंद्र, 28 जनवरी को सेक्टर-5 व सेक्टर-7 सामुदायिक केंद्र, 29 जनवरी को सेक्टर-7 व सेक्टर 13 सामुदायिक केंद्र में शिविर लगेंगे। इन शिविर में वार्ड 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 व 31 की प्रॉपर्टी की गलतियों को ठीक किया जाएगा।
31 जनवरी को रॉयल आर्यन स्कूल कैलाश नगर व चनारथल रोड सामुदायिक केंद्र, 1 फरवरी को सनातन धर्म मंदिर व वार्ड नंबर-20 डिस्पेंसरी, 2 फरवरी को सनातन धर्म मंदिर व नगली वाली कुटिया, 3 फरवरी को सैनी धर्मशाला सलारपुर रोड व चनारथल रोड सामुदायिक केंद्र, 4 फरवरी को विवेकानंद कॉलोनी व दुर्गा मंदिर शांति नगर, 5 फरवरी को धन्ना भगत स्कूल व तारा चंद धर्मशाला, 7 फरवरी को मुलतानी धर्मशाला शास्त्री मार्केट व जांगड़ा धर्मशाला वार्ड-30 और 8 फरवरी दर्रा खेड़ा धर्मशाला में वार्ड 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 20 की प्रॉपर्टी की गलतियों को ठीक किया जाएगा।