फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now police is looking for passengers

पिपली में बम धमाके का मामला: बस में बैठी सवारियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 29 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस में धमाके के आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी के लिए रवाना हो गई हैं। इधर पुलिस घायल हुई सवारियों के अलावा बस में बैठी अन्य सवारियों की भी तलाश कर रही है। ताकि उनसे घटना की और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 मई को सोनीपत डिपो की चंडीगढ़ जाने वाली एक बस में दहशतगर्दों ने बम रख दिया था। यह बम कुरुक्षेत्र के पिपली में चलती बस में फटा था। जिससे एक एएसआई और दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही राज्य और केंद्र की जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई थी। एनआईए, आईबी सहित अन्य एजेंसियां कुरुक्षेत्र जांच के लिए पहुंची थी। चार दिन बाद भी पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस ने मुजरिमों का पता लगाने के लिए छह टीमों को गठन किया गया है। बताया जाता है कि इस टीम में एसआईटी के अलावा स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन विशेष टीमों ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बम रखने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन

वर्जन
इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। छह टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। लोगों से भी अपील है कि इस संबंध में कोई सूचना मिले तो उसे तुरंत पुलिस को बताएं। -सिमरदीप सिंह, एसपी कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed