{"_id":"b85c9dced781a2591a7d26e61fa5bdf6","slug":"now-not-necessory-that-applicant-must-be-jat-for-jab-mp-saini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी प्राप्त करने के लिए जाट होना जरूरी नहीं : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी प्राप्त करने के लिए जाट होना जरूरी नहीं : सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबीसी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा संासद राजकुमार सैनी ने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने पिछड़ा वर्ग समाज के साथ धोखा किया है।
उनके अधिकारों पर जाति विशेष के लोगों को फिट कर उनके पतन और दमन में काई कसर नहीं छोड़ी है। संासद राजकुमार सैनी रविवार को सेक्टर-3 आवास पर ऑल इंडिया बंजरा संघ के एआईबीएस के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।
संासद ने कहा कि शोषित और गरीब समाज के बच्चों को अब किसी से यह सुनने को नहीं मिलेगा कि नौकरी चाहिए तो जाट होना जरूरी है।
बंसीलाल और चौटाला के समय में नौकरी मांगने पर शोषित और पिछड़ा समाज को मुख्यमंत्रियों का जवाब होता था कि नौकरी चाहिए तो जाट होना जरूरी है। हुड्डा और चौटाला ने प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा है। रॉबर्ट वाड्रा मामले पर तिलमिला रहे कांग्रेसी देश और प्रदेश की ईमानदार सरकारों पर कीचड़ उछालने का अवसर तलाश रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतु महासंघ और ऑल इंडिया बंजारा संघ पदाधिकारियों ने सैनी को समर्थन दिया। इस मौके पर मास्टर जिले सिंह, बालक राम, मामचंद, डॉ. रामस्वरूप सतोरिया, गुरदीप बारवाल, रोशन भाड आदि उपस्थित थे।