फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now, ink problen, for cash

अब अड़ा अमिट स्याही का अड़ंगा

Sat, 19 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट बार-बार बदलवाने पर अंकुश लगाने के लिए इन लोगों की उंगली पर लगाई जाने वाली अमिट स्याही का ही अब बैंकों के समक्ष अड़ंगा अड़ गया है। स्याही की व्यवस्था ही नहीं हो पा रही है। सरकार के निर्णय व निर्देश आते ही बैंकों ने निर्वाचन कार्यालयों की ओर रुख कर लिया, लेकिन वह उस समय बैरंग लौटने को मजबूर होने लगे जब उन्हें यहां एक्सपायर हुई स्याही मिलने लगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन कार्यालयों में चुनाव के दौरान ही स्याही लाई गई थी और उस समय बची हुई स्याही है तो लेकिन अधिकतर कार्यालयों में रखी स्याही एक्सपायर हो चुकी है। ऐसे ही हालात कुरुक्षेत्र में भी मिले जबकि चुनाव कार्यालयों से जुड़े कर्मियों के मुताबिक सभी कार्यालयों में चुनाव के दौरान ही स्याही लाई गई थी और एक साथ ही उसकी एक्सपायर डेट थी। अब यह एक्सपायर हुई स्याही न तो चुनाव कार्यालयों से जुड़े अधिकारी ही इसे देने को तैयार है और न ही बैंक अधिकारी ही यह स्याही ले रहे हैं। माना जा रहा है कि एक्सपायर हुई स्याही उंगली पर लगाने से किसी भी व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसी भय के चलते दोनों ओर से स्याही लेने व देने से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक्सपायर हो चुकी है स्याही : राजकुमार
निर्वाचन तहसीलदार राजकुमार का कहना है कि उनके पास कुछ स्याही अवश्य रखी है, लेकिन वह एक्सपायर हो चुकी है। उनके पास एसबीआई सहित कई निजी बैंक अधिकारी पहुंचे तो कई ने फोन पर भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि स्याही एक्सपायर है और वह नहीं दी जा सकती। इस पर बैंक अधिकारी भी स्याही लेने से इनकार कर गए। इसके बावजूद उन्होंने अंबाला स्थित स्टोर से स्याही का पता करने की सलाह दी है, लेकिन वह भी राज्य निर्वाचन अधिकारी की इजाजत से ही मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी मार्कर से चलाया जा रहा है कार्य : शर्मा
एसबीआई की पंचायत भवन में स्थित शाखा के मुख्य प्रबंधक दीपक शर्मा का कहना है कि वह भी स्याही लेने निर्वाचन कार्यालय गए थे, लेकिन एक्सपायर होने के चलते नहीं ली गई। इससे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान हुआ तो बैंक जिम्मेदार होगा। ऐसे हालात में यह स्याही लगाने की बजाय परमानेंट मार्कर से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed