फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now 24 hours, petrol, diesel will be available at the jail pump, Kurukshetra

जेल पंप पर अब 24 घंटे मिलेगा, पेट्रोल, डीजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now 24 hours, petrol, diesel will be available at the jail pump, Kurukshetra
मोटर साइकिल में पेट्रोल डालता बंदी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश के पहले जेल फिलिंग स्टेशन पर अब 24 घंटे पेट्रोल और डीजल मिलेगा। इस पंप का संचालन सुबह सात बजे से लेकर सायं सात बजे तक कैदी और बंदियों की ओर से किया जाएगा। वहीं रात के समय जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर ड्यूटी देंगे। इसकी अनुमति हरियाणा कारागार के महानिदेशक अकील मोहम्मद ने दी है।
जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड व जेल विभाग की ओर से कैदी बंदियों के संयुक्त प्रयासों से संचालित प्रदेश के पहले जेल फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ 31 मई को जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व महानिदेशक अकील मोहम्मद की ओर से किया गया था। जेल फिलिंग स्टेशन की सेल प्रतिदिन करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि अभी यह पंप सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक ही कैदी व बंदियों की ओर से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

मुख्यालय ने अब यह निर्णय लिया गया है कि जेल फिलिंग स्टेशन की सेल बढ़ाने के लिए समय अवधि भी बढ़ाने की आवश्यकता है। इस विषय को जहन में रखते हुए महानिदेशक अकील मोहम्मद ने 13 जून से ही जेल फिलिंग स्टेशन को मुख्यालय के निर्देशानुसार 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है। इस पंप का संचालन अब सायं सात बजे से सुबह बजे तक जेल में कार्यरत वालंटियर वार्डर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की सेल 24 घंटे में लगभग 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। सोमनाथ जगत ने कहा कि इस पेट्रोल पंप से जहां कैदियों और बंदियों को आम नागरिक की तरह काम करने का अवसर मिल रहा है वहीं शहरवासियों को अच्छी गुणवत्ता का पेट्रोल और डीजल सहजता से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed