फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   not recieve cash, in banks, today, will, problem

बैंकों को नहीं मिला कैश, आज बढ़ेगी मुसीबत

Sat, 19 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
not recieve cash, in banks, today, will, problem
बैंक में कैश खत्म का नोटिस चस्पा करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
500 और 1000 के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद भारी समस्या से जूझ रहे जिलेभर के बैंकों व उपभोक्ताओं के समक्ष शनिवार को कैश का भारी संकट खड़ा हो सकता है। जिले के बैंकों के लिए शुक्रवार को आरबीआई की ओर से एक भी पैसा नहीं मिल पाया है। इसके चलते शनिवार को बैंक शाखाओं तक पैसा नहीं पहुंच पाएगा। बता दें कि वीरवार को 15 करोड़ रुपये जिले के बैंकों के लिए मिले थे तो इससे पहले दिन 9 करोड़ रुपये ही मिल पाए थे। हालांकि आरबीआई की ओर से मिलने वाले कैश का आंकड़ा बढ़ता देख आज बैंक अधिकारी ओर भी अधिक कैश आने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन उन्हें उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा जब देर रात तक भी कैश नहीं आया जबकि हर रोज की तरह जिलेभर के बैंकों की ओर से आने वाली डिमांड रुटिन अनुसार भेजी गई। कैश न आने पर शनिवार को उपभोक्ताओं के गुस्से का भी बैंक कर्मियों व अधिकारियों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं बैंकों में मौजूद वर्तमान कैश से ही कुछ घंटे तक कार्य चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। कैश न होने व कम रह जाने पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगने या फिर उन्हें खाली हाथ लौटने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंकों में जमा हुए 150 करोड़ रुपये 
उपभोक्ता अपने पुराने नोटों को निकालने के लिए भरसक प्रयासों में जुटे हैं, जिसके चलते वह धड़ाधड़ यह नोट बैंकों में जमा भी करवा रहे है। शुक्रवार को ही जिलेभर में लगभग 150 करोड़ रुपये जमा हुए जबकि निकासी करीब 25 करोड़ की हुई। यह भी अहम बात है कि जमा होने वाला 99 फीसदी से भी अधिक कैश बंद किए गए नोटों में ही है जबकि छोटे नोट जमा करवाने वाले फिलहाल एक-दो लोग ही सामने आए हैं।
विज्ञापन


स्वैप मशीनों ने दिलाई राहत
बैंकों में बढ़ रही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ के बीच बैंक व उपभोक्ताओं को शुक्रवार को उस समय कुछ राहत मिल पाई जब जिलेभर में लगभग 125 स्वैप मशीनें लगाई गई। इन मशीनों से कैश जमा करवाने से लेकर निकाले जाने जैसी पूरी सुविधाएं दी गई हैं। इस मशीन से अपना डेबिट व क्रेडिट बैंक कार्ड स्वैप कर संबंधित राशि की पर्ची दे दी जाती है, जिस पर तत्काल ही कैश उपभोक्ता को दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए राहत मिलते ही बढ़ने लगी डिमांड
शादी होने के चलते सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को दी गई अढ़ाई लाख रुपये की राहत के बाद उपभोक्ता खुलकर सामने आने लगे है। शुक्रवार को भी जिलेभर में करीब 50 ऐसे उपभोक्ताओं ने शादी के लिए यह राशि निकलवाई। हालांकि इसके लिए उन्हें कई औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ-साथ डीसी से भी लिखवाना पड़ा जबकि शपथ पत्र भी देना पड़ा कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने नोटबंदी के बाद अभी तक कोई कैश बैंक से नहीं लिया है।

सुबह होते ही कैश हो गया खत्म
शहर में कई बैंक खुलते ही कैश खत्म होने की घोषणा करने लगे। आईसीआईसी बैंक की सेक्टर-17 स्थित शाखा में बैंक के बार सुबह ही कैश खत्म होने का नोटिस चस्पा दिया गया तो वहीं कई दूसरे बैंकों की शाखाओं में भी यही हालत बनी रही। इससे कैश लेने व बदलवाने की उम्मीद में आए उपभोक्ताओं को गहरी निराशा हाथ लगी।

51 एटीएम देने लगे 2 हजार का नोट
जिलेभर के एटीएम से 2 हजार का नोट उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बैंक अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक 51 एटीएम में यह नोट मिलने की सुविधा प्रदान की जा सकी जबकि लगभग आधे एटीएम कैश की बाट भी जोहते रहे। देर शाम तक धर्मनगरी में महज दो एटीएम में ही कैश रह गया था जबकि अन्य सभी खाली हो चुके थे। 

बैंक व एटीएम पर लगी रही लोगों की लाइनें
बैंकों से कैश लेन-देन करने के लिए व एटीएम से कैश लेन के लिए दिनभर भारी भीड़ जमा रही। अधिकतर एटीएम पर कैश खत्म होने तक लाईनें लगी रही तो वहीं बैंकों में भी लोग घंटो भर तक लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हुए। उधर 2 हजार के नोट को लेकर कोई खुश दिखाई दिया तो कोई चिंता भी जाहिर करता रहा।

आज आएगा 500 रुपये का नया नोट
जिला में शनिवार को 500 रुपये का नया नोट आने की संभावना है। बैंक अधिकारियों की मानें तो कुछ संख्या में जिले को शनिवार को यह नोट मिल सकते हैं, जिसे साथ ही बैंकों व एटीएम में भेज दिया जाएगा और शनिवार सांय व रविवार से उपभोक्ताओं के हाथों में यह नोट होगा।


नहीं मिल पाया कैश, रहेगी दिक्कत : डीजीएम
पीएनबी के डीजीएम पीएस चौहान का कहना है कि शुक्रवार को आरबीआई को कैश नहीं मिल पाया है, जिसके चलते शनिवार को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जहां बैंकों की ओर से भरसक प्रयास किए जाएंगे तो वहीं उपभोक्ताओं से भी उम्मीद है कि वह माहौल शांत बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed