फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Not a single infected found, now only 19 active cases

नहीं मिला एक भी संक्रमित, अब महज 19 एक्टिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Not a single infected found, now only 19 active cases
कुरुक्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को भी जिले में कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1015 सैंपलों की रिपोर्ट में से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव नहीं आई है। राहत देने वाली खबर ये भी है कि अब जिले में महज 19 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से 13 मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर होम आइसोलेट किया गया है, जबकि छह मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। यहां का रिकवरी रेट 98.31 फीसदी तक पहुंच गया है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक 22081 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21708 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 430255 में से 407763 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 354 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

437 को पहली और 491 को लगाई दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान के तहत रविवार को विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर कुल 928 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें से 437 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 491 को दूसरी डोज लगाई गई। यह जानकारी उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने दी।
विज्ञापन

दो जगह बनाए कंटेनमेंट जोन, दो को किया डी-नोटिफाई
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन ने गांव कलसाना और चिब्बा धुराला में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार गोबिंद माजरा पिहोवा और दर्रा खेड़ा में बनाए गए दो कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed