फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No bus service after 7 pm on Pehowa-Kurukshetra local route

पिहोवा-कुरुक्षेत्र लोकल रूट पर शाम 7 के बाद बस सर्विस नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
No bus service after 7 pm on Pehowa-Kurukshetra local route
आरटीए और रोडवेज विभाग में तालमेल न होने का खामियाजा रोडवेज के साथ-साथ यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इससे न केवल रोडवेज को घाटा हो रहा बल्कि रोजाना यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम 7 बजे के बाद पिहोवा से कुरुक्षेत्र रूट पर सहकारी और रोडवेज की कोई बस सर्विस नहीं है। लिहाजा, इस रूट पर शाम 7 बजे के बाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस रूट पर 20 से ज्यादा और डेरे पड़ते हैं, जिनसे सैकड़ों लोग रोजगार के लिए पिहोवा आते हैं। आसपास के गांव के लोगों ने बताया कि पिहोवा से कुरुक्षेत्र रूट पर सात बजे सहकारी समिति की बस जाती है। उसके बाद इस रूट पर बस की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण उनको निजी किराए के वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ता है, जिससे उनको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, कई बार स्पेशल तौर वाहन किराए पर लेकर जाना पड़ता है, जिससे उनको अधिक किराया चुकाना पड़ता है। मालूम हो कोरोना को लेकर हुए पिछले साल मार्च में हुए लॉकडाउन के बाद से रोडवेज ने पिहोवा-कुरुक्षेत्र रूट पर 7 बजे के बाद सर्विस बंद कर दी थी, मगर स्थिति सामान्य होने के डेढ़ साल बीत बाद भी इस रूट पर लेट नाइट बस सर्विस को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

हालांकि लॉकडाउन से पहले रात सवा 8 बजे तक रोडवेज की सर्विस थी। अधिकतर लोग रात 8 बजे तक अपना काम खत्म करके इस बस से गंतव्य तक जाते थे, मगर कोरोना के कारण सर्विस बंद होने से उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं का आना भी लगा रहता है। अधिकतर श्रद्धालु पिपली अंतरराज्यीय बस अड्डा से बस और कुरुक्षेत्र जंक्शन से ट्रेन पकड़ते हैं, मगर रूट पर सर्विस न होने से कई बार उनकी बस व ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले को लेकर बस अड्डा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिहोवा सब डिपो के पास 42 बस हैं, जिसमें 34-35 बस ही अपने रूट पर चलती है। पिहोवा सब डिपो से कुरुक्षेत्र के लिए केवल एक लोकल बस दोपहर सवा 12 बजे चलती है। उसके अलावा कुरुक्षेत्र डिपो की तीन बस पिहोवा से वापस जाती है, मगर उसमें भी कई बार बस में कोई खराबी हो जाए तो बस रूट पर नहीं पहुंचती है।
समिति संचालक टाइम कर रहे एडजस्ट : बलदेव सिंह
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया पिहोवा-कुरुक्षेत्र लोकल रूट पर सहकारी समिति की 28 बस को आरटीए ने टाइम दिया हुआ है, जबकि रोडवेज की मात्र चार लोकल बस रूट पर चल रही है। सहकारी समिति की बस सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे ही रूट पर चलती है। आरटीए ने इन बस को हर पांच मिनट में रूट पर जाने का समय दिया, मगर संचालक कम बसे चलाकर 5 मिनट की बजाए 15 मिनट का समय लेकर चलते है। आरटीए द्वारा दी गई समय सारिणी पर ट्रैफिक ब्रांच सहित यूनियन ने एतराज जताया था। बावजूद उस समय सारिणी को लागू किया गया।
पंजाब की तर्ज पर आएटीए सिर्फ परमिट करें जारी : रामफल
यूनियन के पिहोवा सब डिपो सचिव रामफल सिकरवाल ने बताया कि पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आरटीए परमिट जारी करें और रूट पर चलने की समय सारिणी रोडवेज विभाग द्वारा तय की जाए, ताकि रोडवेज के घाटे को पूरा किया जा सकें। वहीं, मामले को लेकर आरटीए उर्मिल श्योकंद ने बताया कि सहकारी समिति संचालक सहित रोडवेज विभाग की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें नई समय सारिणी बनाई गई है। हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है। वह मामले की जांच कराएगी और उसके बाद ही समय सारिणी को लागू किया जाएगा।

आरटीए से भेजेंगे शिकायत : अशोक कुमार
कुरुक्षेत्र रोडवेज जीएम अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पहले भी आरटीए से शिकायत कर चुके हैं। मामले को लेकर दोबारा शिकायत भेजी जाएगी। वहीं सात बजे के बाद से रूट पर सर्विस को लेकर नई समय सारिणी बनाकर रूट पर बस सर्विस बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed