फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nitin died 38 days ago in Hungary

हंगरी में 38 दिन पहले हो चुकी थी नितिन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nitin died 38 days ago in Hungary
गांव धनौरा जट्टान के 20 वर्षीय नितिन की हंगरी में 38 दिन पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को नितिन का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। यहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। इस मामले में परिजनों ने खारवां (यमुनानगर) वासी पिता-पुत्र सुखविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह व उनके पार्टनर सतवंत संधू पर नितिन की हत्या का आरोप लगाया। लाडवा पुलिस ने मानव तस्करी कर 12 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह वासी धनौरा जट्टान ने थाना लाडवा पुलिस को एजेंट सुखविंद्र सिंह, उसके बेटे कुलबीर सिंह व सतवंत संधू के खिलाफ 30 सितंबर को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया था कि आरोपियों ने उसके बेटे नितिन को 12 लाख रुपये में ऑस्ट्रिया भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में 6.49 लाख रुपये लेकर उसके बेटे को दुबई, सर्बिया और यहां से हंगरी भेज दिया था। 24 अगस्त को उसके पास कुलबीर ने फोन कर बताया कि नितिन उसके पास हंगरी में है और पांच लाख उसके पिता को देने की धमकी दी थी। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसके बाद उसके बेटे को ऑस्ट्रिया भेज देंगे, मगर पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिया था। बेटे से उसकी बात नहीं हुई तो उसके पुर्तगाल में रह रहे अपने भतीजे अमन को नितिन की तलाश के लिए हंगरी भेजा था। यहां अमन ने उसे बताया कि आरोपियों ने नितिन की हत्या कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा प्रभारी सत नारायण ने बताया कि 26 अगस्त को हंगरी में नितिन की मौत हो चुकी थी, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उसके चचेरे भाई अमन ने हंगरी जाकर नितिन की मौत की सूचना परिजनों को दी थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार नितिन की मौत दम घुटने (सफोकेशन) से हुई है। पुलिस ने एक आरोपी एजेंट सुखविंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed