फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT student commits suicide by jumping from fifth floor of hostel in Kurukshetra

आई एम ए बिग फेलियर: नोट में यह बात लिख हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदी छात्रा, दम तोड़ते वक्त गार्डों से ये कहा

Mon, 25 Mar 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2024 12:58 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर एनआईटी की छात्रा ने जान दे दी। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। 

विज्ञापन
NIT student commits suicide by jumping from fifth floor of hostel in Kurukshetra
NIT student commits suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के कल्पना चावला छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर बी-टेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त श्रेया गोयल-20 निवासी गांधी नगर फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई है। श्रेया हॉस्टल के बी-522 कमरे में रहती थी। 
विज्ञापन


पुलिस को श्रेया की पुस्तक से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, श्रेया गोयल एनआईटी में मैकेनिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसकी परीक्षा में री-अपीयर आई हुई थी। इसे लेकर वे पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पौने छह बजे छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। एनआईटी में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी श्रेया ने सुरक्षाकर्मियों से भी कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, मगर निकलने से पहले ही श्रेया ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चार अप्रैल को श्रेया का जन्म दिन था। उसके पिता पंकज गोयल व्यापारी हैं।

पुलिस ने दर्ज की इत्तेफाकिया रिपोर्ट
थाना केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि श्रेया की किताब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने श्रेया के चाचा मनीष गोयल और विकास गोयल के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। 

 

उधर, एनआईटी छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग का कहना है कि जैसे ही सुबह घटना हुई तो तत्काल उसका कमरा बंद कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों की मौजूदगी में ही कमरे को खोला। फिर सभी तथ्य पुलिस ने ही जुटाए।

सुसाइड नोट में लिखा... आई एम ए बिग फेलियर
श्रेया ने सुसाइड नोट में खुद को लूजर और फेलियर लिखा है। डेढ़ पेज के सुसाइड नोट के अनुसार, श्रेया पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पा रही थी। इस कारण वह काफी परेशान थी। उसने लिखा है कि वह जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं कर सकती। साथ ही उसने अपने परिवार से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed