फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   nine people found corona infected

नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
nine people found corona infected
जिले में कोरोना के केस फिर से कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी नौ व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इनमें से जहां 38 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, वहीं चार मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 736095 सैंपलों में से 708750 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 564 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 293 और रैपिड एंटीजन के 271 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.37 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.66 पर है। इस प्रकार अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 42 है। शुक्रवार को नौ व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैैै। इस प्रकार अब तक 26931 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26491 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज शनिवार को 48 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 42 जगह व 15 से 18 वर्ष के बच्चों 43 जगहों पर डोज दी जाएगी। उधर उपायुक्त मुकुल कुमार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में तीन स्थान पर पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed