फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   new shanti nagar sucide case kurukshetra

एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के डर से फ्रूट चालक ने की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
new shanti nagar sucide case kurukshetra
एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के डर से न्यू शांति नगर निवासी फ्रूट रेहड़ी लगाने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पड़ोसी दो दंपती सहित पांच के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमन बिरला मंदिर पर फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार को पड़ोसियों ने उसकी थर्ड गेट पुलिस चौकी में मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी। अमन एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से डर गया। उसने बुधवार शाम को घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे मौत हो गई। थर्ड गेट चौकी पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गुरचरण, उसकी पत्नी शीला, भाई शमशेर और उनके किरायेदार दंपती अमन और उसके छोटे भाई अक्षय को तंग रखते थे। वे उनको मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते थे। उक्त लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस में मंगलवार को शिकायत दे दी। अमन अपने खिलाफ शिकायत देने के बाद से परेशान रहने लगा। उसकी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने बताया कि अमन की चार साल पहले संतोष के साथ शादी हुई थी। उनके पास एक साल का लड़का है। वे सब हंसी खुशी के साथ रह रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को उनकी हंसी खुशी पसंद नहीं थी। जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed