फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New access road to be built for the zoo; risk of accidents to decrease: Dhuman

चिड़ियाघर के लिए बनेगा नया रास्ता दुर्घटनाओं का डर होगा कम : धुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
New access road to be built for the zoo; risk of accidents to decrease: Dhuman
पिपली। बीड़ पिपली सरस्वती नदी पुल के साथ चिड़ियाघर तक एक नया रास्ता बनाया जा रहा है। इस रास्ते के तैयार होने के बाद पिपली चिड़ियाघर जाने वाले पर्यटकों को बस स्टैंड से गलत दिशा में नहीं जाना पड़ेगा। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और पर्यटकों की यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन

दिल्ली या कुरुक्षेत्र की ओर से आने वाले लोग चिड़ियाघर जाने के लिए बस स्टैंड पिपली के सामने से गलत दिशा में जाते थे। यह एक बड़ी समस्या थी और यहां दुर्घटनाओं का भय बना रहता था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस समस्या का संज्ञान लिया और इसके समाधान के निर्देश दिए थे। हरियाणा सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि चिड़ियाघर जाने का यह नया रास्ता जल्द ही तैयार हो जाएगा। इससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं का भय समाप्त हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed