फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neither merit nor any fail, 7844 students of the district pass

न किसी की मेरिट और न कोई फेल, जिले के 7844 विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Neither merit nor any fail, 7844 students of the district pass
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। गत वर्ष की भांति इस बार भी न कोई विद्यार्थी मेरिट पर रहा और न कोई फेल हुआ। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा परिणाम 30+10+60 के फॉर्मूले पर घोषित किया गया है। इस फॉर्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर तथा 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए हैं। बता दें कि उर्त्तीण हुए कुल 2 लाख 21 हजार 263 में से कुरुक्षेत्र के 7844 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 3880 छात्राएं और 3964 छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। उधर, कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा भी शीघ्र ही यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक के 211 में से 68 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से छात्र मधुर वर्मा ने नॉन मेडिकल में 98.02 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत स्कूल के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ सहित अन्य स्कूल के स्टाफ ने अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed