फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neither I formed a separate party nor did I make a statement to contest elections: Chadhuni

न मैंने अलग पार्टी बनाई और न ही स्वयं चुनाव लडने का कोई बयान दिया: चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Neither I formed a separate party nor did I make a statement to contest elections: Chadhuni
भाकियू हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि न तो उन्होंने कोई अलग पार्टी बनाई है और न ही खुद चुनाव लड़ने संबंधी कोई बयान दिया है। यह झूठी अफवाह है कि उन्होंने भारतीय आर्थिक पार्टी बनाई है। यह उन्हें व किसान आंदोलन को कमजोर करने के इरादे से किया गया दुष्प्रचार है। वह संयुक्त किसान मोर्चा के थे, हैं और रहेंगे। चढूनी ने शुक्रवार को एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पूर्णतया एकजुट है। इसमें कोई आंतरिक कलह या मतभेद नहीं है तथा उन्हें बदनाम करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी, किसानों की जीत नहीं होगी यह आंदोलन जारी रहेगा। मिशन पंजाब के तहत उन्होंने अपने व्यक्तिगत मत अनुसार पंजाब के बुद्धिजीवियों और आम किसान मजदूरों को आह्वान किया था कि परंपरागत पार्टियां मौजूदा हालात पैदा करने की दोषी हैं इसलिए अगर देश में बदलाव लाना है तो जनता अपने बीच से समझदार, ईमानदार और देश प्रेमी लोगों को सत्ता में पहुंचाए और इन पार्टियों को दूर रखें। चढू़नी ने कहा कि 15 अगस्त को किसान पिपली स्थित क्रांति चौक जहां इस आंदोलन में सबसे पहले किसान पर लाठीचार्ज हुआ, आंदोलन की सबसे पहली रैली हुई थी वहीं से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा कुंडली बॉर्डर तक जाएगी। शाहाबाद क्षेत्र में जसबीर सिंह मामू माजरा, हरकेश सिंह आदि के नेतृत्व में किसान नेता पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का न्यौता दे रहे हैं। इनके वाहनों पर तिरंगा लगा होगा। उसके तुरंत बाद वह पिपली के लिए रवाना होंगे जहां से इस तिरंगा यात्रा का कुंडली बॉर्डर तक नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed