फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navratri puja will start from today at Akhand Jyoti.

Kurukshetra News: अखंड ज्योति पर आज से शुरू होगी नवरात्र पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Navratri puja will start from today at Akhand Jyoti.
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में संतों की मौजूदगी में विद्वान ब्राह्मणों की ओर से सर्व पितृ अमावस्या पर विश्व शांति एवं सर्व कल्याण के लिए विशेष पूजन किया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के साथ स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी आदित्य महाराज, स्वामी सीताराम इत्यादि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पूजन के बाद शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सर्व पितृ अमावस्या पर भगवान शिव के पूजन से विशेष कृपा मिलती है। भगवान शिव की कृपा से ही ऋषि मारकंडेय को अमरत्व का वरदान मिला। रविवार का दिन तो वैसे भी भगवान श्री के परम भक्त ऋषि मारकंडेय की पूजा का दिन है। उन्होंने बताया कि मंदिर में हर वर्ष पितृ पक्ष में विशेष पूजन होता है और सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ त्रिपड़ी श्राद्ध पूजन किया जाता है। महंत ने बताया कि यह पर्व पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पण करने का है। रविवार को त्रिपड़ी श्राद्ध पूजन भी संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सोमवार से 10 दिन के लिए मंदिर परिसर स्थित मां भगवती की अखंड ज्योति पर निरंतर नवरात्र पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed