फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navratri festival with Shri Durgashtami Jagran

श्री दुर्गाष्टमी जागरण के संग नवरात्र उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Navratri festival with Shri Durgashtami Jagran
धर्मनगरी में नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाए गए। अंतिम दिन श्री दुर्गाष्टमी जागरण के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान शहर मां के रंग में रंगा रहा। देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में रात भर मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे तो जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव के चलते मंदिर में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया । जिसमें पंजाब के मशहूर गायक इंटरनेशनल टीवी आर्टिस्ट एवं प्लेबैक सिंगर श्री कंठ कलेर तथा सुप्रसिद्ध गायक व द वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता सुमित सैनी द्वारा मां भद्रकाली के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी गई। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मां काली जी का पूजन किया और मुख्य भवन में मां भद्रकाली, मां लक्ष्मी जी, मां सरस्वती की ज्योति प्रज्वलित की और मां के जागरण पंडाल में विराजमान होने की प्रार्थना की। उसके पश्चात श्रीदेवीकूप पर मां के 52 लाडले परिवारों को लाल शक्ति चुनरी से सम्मानित कर उनका पूजन करवाकर मंगल कलश वितरित किए और उन्हें 52 शक्तिपीठों की प्रतीक पावन ज्योतियों के साथ स्थापित करवाया। तत्पश्चात पीठाध्यक्ष परिवार द्वारा सिर्फ नवरात्र में गर्भगृह से निकलने वाली मां भद्रकाली की पीतल प्रतिमा को पूर्ण रीति रिवाज,आदर सहित जागरण पंडाल में शंख, घंटियों व जयकारों के उद्घोष के साथ केके शर्मा, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा स्थापित किया गया । इस दौरान जागरण पंडाल में हजारों की संख्या में भक्तजन मां के भजनों पर झूमते रहे। सर्वप्रथम पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में मां भद्रकाली का ध्यान कर मुख्य यजमान केके शर्मा दिल्ली, विशिष्ट अतिथि विनीत गर्ग, आईएएस, एडीशनल चीफ सेक्रेट्री, हरियाणा एवं आइएएस डॉ नरहरि सिंह बांगर, मुख्य अतिथि सांसद नायब सिंह सैनी, सुभाष सुधा द्वारा विधिवत तरीके से मंत्रोचारण के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके साथ ही 52 परिवारों ने भी शक्तिपीठों की प्रतीकस्वरूप ज्योतियों को प्रज्ज्वलित किया। जागरण पंडाल में पूजा कार्यक्रम लगभग 30 मिनट चला। कार्यक्रम की शुरुआत पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र वालिया व डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ आईएएस ने राष्ट्रगान के साथ किया ।मुख्य अतिथियों द्वारा कन्या श्लोका पंडित का कुमकुम ,चंदन ,शहद ,दही दूध ,गुलाब जल, गंगाजल , पुष्प एवं मां की लाल चुनरी द्वारा पूजन किया गया ।तत्पश्चात बॉलीवुड कोरियोग्राफर रंजना नेब एवं टीम द्वारा अपनी चौथी बार हाजिरी में शिव शक्ति एवं दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती के प्रादुर्भाव की मनमोहक झांकी का प्रस्तुतीकरण किया जहां भक्तों को भिन्न-भिन्न भजनों पर भक्तिरस में सराबोर किया गया व पुष्प वर्षा की गई । जागरण में सुप्रिसिद्व गायक कंठ कलेर द्वारा उनके प्रसिद्ध भजन बधाईयां जी बधाईयां, मां भवन तेरे, जगराता दाती दा, दातिए कर छावा ,कर्म कमाया तू दाती , आसरे तेरे, इत्यादि भजनों पर प्रस्तुति दी। उपरोक्त सभी भजन कंठ कलेर जी द्वारा ही रचित, गायन व विश्वभर में प्रसिद्ध है । मां भद्रकाली के दरबार में पीठाध्यक्ष पुत्र न्यायाधीश स्नेहिल शर्मा एवं न्यायाधीश देवांशु शर्मा द्वारा मुख्य पुजारिन व माता शिमला देवी को भी कंठ कलेर द्वारा गाना समर्पित किया गया।
विज्ञापन

कंठ कलेर के बाद सुमित सैनी द्वारा अखियां उडीक दिया, मेला मैया दा, भोले दी बारात, अरे द्वारपालों, बेटियां पराई क्यों होती है, कमली मैया दी, रंग बरसे, लोरियां ले ले, गौरा, भद्रकाली मां पे विशेष, इत्यादि भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा गाये गए बाबुल भजन पर भक्त भाव विभोर होते दिखाए दिए। जागरण में मंच संचालन मीना जोशी द्वारा किया गया व सहयोग निकुंज शर्मा द्वारा किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि महोत्सव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी द्वारा भी शुभकामनाएं व दर्शन संदेश प्राप्त हुए। सांसद प्रदीप चौधरी यूपी, डीजी सीआईडी आलोक मित्तल, विद्यासागर सोनकर एमलसी व महामंत्री उत्तरप्रदेश द्वारा भी कल मां भद्रकाली के दर्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed