फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ??????? ?? ??? ???, ??Navratri eight days later, confusion over Ramlila

नवरात्र आठ दिन बाद, रामलीला को लेकर असमंजस की स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
??????? ?? ??? ???, ??Navratri eight days later, confusion over Ramlila
आज से आठ दिन बाद यानि 17 अक्तूबर से नवरात्रे शुरू हैं। इनमें खास तौर पर घरों या फिर धार्मिक स्थलों पर धार्मिक आयोजन करवाए जाते हैं। इनको करवाने को लेकर जागरण मंडलियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। सरकार की हिदायतों के अनुुसार कुछ एक जगहों पर तो जगराते हो भी रहे हैं। वहीं, दूसरी और इन्हीं दिनों रामलीलाओं का मंचन भी किया जाता है, लेकिन अभी तक फिलहाल कमेटी सदस्यों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उन्हें रामलीला करवाने को लेकर अनुमति मिलती है या नहीं। रामलीला मंचन में भी 10 दिन शेष बचे हैं। अगर अनुमति मिल जाती है तो रामलीला की तैयारियां गिने-चुने दिनों में ही करनी होंगी। हालांकि जिलेभर में कुछ जगहों पर रामलीला कमेटी सदस्यों ने रामलीला मंचन करवाने को लेकर अपने स्तर पर रिहर्सल शुरू करवा दी है। (संवाद)
विज्ञापन

7 माह बाद झांकी कलाकारों का रोजगार लौटेगा वापस
माता के जगरातों में कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बाहर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। अब सात माह बाद नवरात्रों में उनको भी माता के जगरातों के साथ बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है। अब उनका रोजगार भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है।
विज्ञापन

पहले मिलती थी 15-20 इस बार सिर्फ 2-3 बुकिंग : लक्खा
जागरण कलाकार कल्याण मंच के प्रधान लखबीर सिंह लक्खा ने बताया कि आम दिनों में जब नवरात्रे हुआ करते थे उनके पास एक माह में 15 से 20 बुकिंग आ जाया करती थीं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते उन्हें अब तक सिर्फ 2-3 बुकिंग ही मिली हैं। वहीं पहले के मुकाबले अब बुकिंग में आधे रेट का फर्क आ गया है। लॉकडाउन ने जागरण कलाकारों के रोजगार को छीन लिया। इसके लिए उन्होंने एक मंच पर सभी कलाकारों को एकत्रित कर सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। कहा थानेसर में करीब 40 पंजीकृत जागरण पार्टियां है, जोकि कोरोना के चलते खाली बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पहले कभी नहीं रुकी थी रामलीला : कुलवंत
श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामेटिक क्लब प्रधान सुंदर लाल व मुख्य निदेशक कुलवंत सिंह भट्टी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि रामलीला न हुई हो। कोरोना के चलते वह रामलीला को लेकर असमंजस में थे तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बारे में उनके पास कोई गाइडलाइन नहीं आई है। अब अगर गाइडलाइन आ भी जाती है तो रामलीला नहीं हो पाएगी, क्योंकि रामलीला के लिए महीना पहले तैयारियां करनी पड़ती है और अब समय नहीं बचा। इस बार भगवान राम की आराधना की परंपरा को सुचारु रूप से चलाते हुए सुंदरकांड के पाठ और अन्य माध्यमों से भगवान राम की स्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed