Kurukshetra Lok Sabha: अनुभव व भाजपा संगठन की ताकत से जीते नवीन जिंदल, जानें सुशील गुप्ता के हार के बड़े कारण
लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार को जबरदस्त टक्कर के बाद परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ है। कैथल जिले में इस बार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल भले ही धर्मनगरी में 10 साल बाद आए, लेकिन पूर्व में कुरुक्षेत्र से रहा उनका नाता, भाजपा का मजबूत संगठन और मोदी फैक्टर उनकी जीत का प्रमुख कारण बना। जिससे उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डाक्टर सुशील गुप्ता को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।
पूर्व में नवीन जिंदल 10 साल कुरुक्षेत्र से सांसद रहे थे, जिनका अनुभव उनके पास था, जबकि उनके मुकाबले इंडिया गठबंधन के डॉ. सुशील गुप्ता पहली बार यहां से चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला का जोरदार ढंग से चुनाव लड़ना भी इंडिया गठबंधन को भारी पड़ा और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को इसका लाभ मिला। करीब 29 हजार मतों से जिंदल विजयी रहे हैं, जबकि 79 हजार वोट अभय चौटाला को मिले हैं। माना जा रहा है कि किसानों की नाराजगी और जाट वोट का लाभ इनेलो को मिला, जो कि इंडिया गठबंधन की हार का प्रमुख कारण भी बना।
जीत के तीन कारण
- पहले दो बार सांसद रहते जन-जन तक पहचान, पार्टी के साथ-साथ अपने संकल्प पत्र के जरिए जीता लोगों का भरोसा।
- भाजपा का गांव व बूथ स्तर पर मजबूत संगठन व खास रणनीति।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्य व फिर से उनके नेतृत्व में सरकार बनने का जनता के बीच भरोसा।
हार की वजह
- कुरुक्षेत्र में पहले से पहचान न होना।
- सुशील गुप्ता का पहली बार चुनाव लड़ना।
- इनेलो द्वारा वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाना ।
शहरी क्षेत्र में डॉ. सुशील गुप्ता तो ग्रामीण क्षेत्र में नवीन जिंदल पिछड़े
आंकड़ों के मुताबिक, कैथल में भाजपा प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत कैथल विधानसभा में 17 हजार 519 वोटों से हुई है जबकि पूंडरी में भी भाजपा के नवीन जिंदल 11 हजार 935 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी प्रकार से कलायत विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने 14 हजार 437 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने गुहला विधानसभा से भी आठ हजार 55 वोटों से जीत दर्ज की।
कुल वोट कैथल जिला
भाजपा 2 लाख 32 हजार 164
इंडिया 2 लाख 25 हजार 411
जीत भाजपा नवीन जिंदल : 6753
कैथल विधानसभा
नवीन जिंदल : 75741
डॉ. सुशील गुप्ता : 58222
नवीन जिंदल की जीत का अंतर : 17519
पूंडरी विधानसभा
नवीन जिंदल : 56591
डॉ. सुशील गुप्ता : 44656
नवीन जिंदल की जीत का अंतर : 11935
कलायत विधानसभा
नवीन जिंदल : 49622
डॉ. सुशील गुप्ता : 64059
डॉ. सुशील गुप्ता की जीत का अंतर : 14437
गुहला विधानसभा
नवीन जिंदल: 50626
डॉ. सुशील गुप्ता : 58681
डॉ. सुशील गुप्ता की जीत का अंतर : 8055