फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Narcotic substance seized from roadside eatery; two arrested

Kurukshetra News: ढाबे से नशीला पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Narcotic substance seized from roadside eatery; two arrested
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने शाहाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में परविन्द्र सिंह और साहब सिंह उर्फ साबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को सूचना मिली थी। परविन्द्र सिंह एनएच-44 पर गांव कलयाणा में ढाबा चलाता है। वह अपने ढाबे पर अफीम और चूरापोस्त बेचने का काम करता था। तलाशी में ढाबे के काउंटर से 502 ग्राम अफीम और 522 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। परविन्द्र सिंह के खिलाफ पहले भी नशीला पदार्थ बेचने के कई मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेशी के बाद साहब सिंह को कारागार भेज दिया गया। जबकि परविन्द्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र में महिला से बाली छीनी, दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने महिला की बाली छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। छीनी गई सोने की बाली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अर्जुन और भरत हैं। ये सन्तापुर, विदिशा, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और सन्निहित सरोवर के पास रहते थे। गांधी नगर थानेसर की एक महिला ने 12 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि एक दिन पहले वह भद्रकाली मंदिर की शोभायात्रा में शामिल थी। शाम करीब 7 बजे छोटा बाजार हनुमान मंदिर के पास एक युवक ने उसके कान से बाली छीन ली। इस दौरान महिला का कान भी फट गया और आरोपी बाली लेकर भाग गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



शाहाबाद में 10.44 ग्राम हैरोईन के साथ दो तस्कर पकड़े
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अंकुश वासी तेली मंडी अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने की कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को टीम बराडा चौंक शाहबाद के पास मौजूद थी। गुप्त सूचना पर एनएच-44 पर मारकंडा पुल पर नाकाबंदी की गई। वहां से आरोपी दीपक कुमार वासी हुड्डा कालोनी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दीपक के कब्जे से 10.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दीपक के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम ने 14 अक्तूबर को मामले में आगे की कार्रवाई की। इसी क्रम में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाडवा आटा मिल चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा टीम ने आटा मिल से चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साहिल उर्फ सन्नी, देवेन्द्र उर्फ सागर, ऋषि, गौतम उर्फ रवि और गुलशन उर्फ गुल्लु शामिल हैं। आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल कार, मोटरसाइकिल और चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने यह जानकारी दी। सचिन गाबा ने 14 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बिहोली रोड स्थित उनके आटा मिल से लोहे के गार्टर और चैनल चोरी हुए थे। साथ ही, कोट स्टार्टर ग्रीक, केबल मोटरें और अन्य लोहे का सामान भी चोरी हुआ था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा।




कुरुक्षेत्र में अवैध असला रखने-सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने अवैध असलहा रखने और सप्लाई करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। टीम ने एक अवैध देसी कट्टा और एक राउंड बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 14 अक्तूबर को पुलिस टीम बिरला मंदिर मुख्य द्वार पर गश्त पर थी। उन्हें गुरविन्द्र सिंह के पास देसी कट्टा और राउंड होने की सूचना मिली। वह ब्रह्मसरोवर की पार्किंग में घूम रहा था और किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह को इंदिरा कॉलोनी से काबू किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और एक राउंड मिला। बाद में, असलहा सप्लाई करने वाले साहिल को भी गिरफ्तार किया गया। अदालत के आदेश पर गुरविन्द्र सिंह को कारागार भेजा गया। साहिल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed