{"_id":"622124570428204af86d449a","slug":"napa-employees-went-on-hunger-strike-for-the-second-day-in-support-of-their-demands-kurukshetra-news-knl100771468","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी की भूख हड़ताल
NAPA employees went on hunger strike for the second day in support of their demands
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन और नवंबर 2017 से 28 फरवरी 2022 तक एरियर दिए जाने की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने दूसरे दिन भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि कर्मचारी संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग समान काम-समान वेतन हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर कई जिलों में लागू कर दिया है। आज कई वर्षों से वो कर्मचारी समान काम समान वेतन का लाभ भी ले रहे हैं, लेकिन थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सरकार की ओर से बार-बार आदेश आने के बाद भी इस लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
मांग की गई कि कर्मचारियों को इस एरियर का भुगतान तुरंत किया जाए। कर्मचारियों को वर्दी, जूते, साबुन और तेल आदि का पैसा वेतन में जोड़कर दिया जाए। कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता से यह भी निवेदन किया कि वर्दी, जूता, साबुन और तेल की जिम्मेदारी किसी विशेष व्यक्ति को न देकर ये पैसा उनके खाते में डाला जाए। यदि कर्मचारियों की इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो कर्मचारियों के धरने व प्रदर्शन पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान आनंद सिंह, पिहोवा प्रधान बलवान सिंह, लाडवा से सुखबीर लालर, जन संघर्ष मंच से उषा देवी, गीता, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।