{"_id":"65f40d9047a1d3a5f90abb89","slug":"naib-saini-will-reach-kurukshetra-first-after-becoming-cm-bhoomi-pujan-of-sant-ravidas-dham-at-umri-chowk-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे नायब सैनी, संत रविदास धाम का किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे नायब सैनी, संत रविदास धाम का किया भूमि पूजन
Fri, 15 Mar 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:04 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी कुछ देर ही में पहली बार धर्मनगर पहुंचे। सेक्टर 3 स्थित आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीएम चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए पहले पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से सीधे सेक्टर 3 आए।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार लोक सभा चुनावों में वर्ष 2019 के चुनावों से भी तीन गुना ज्यादा वोटों से प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन-जन तक पहुंची कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर फिर से भाजपा के प्रत्याशियों को भारी अंतर से जिताने का मन बना चुका है और आज पूरी तरह से एकतरफा माहौल बन चुका है। यह दावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे प्रदेश का कायाकल्प हुआ- सीएम
शुक्रवार को नेशनल हाईवे के समीप उमरी चौक पर संत रविदास धाम के भूमि पूजन उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र धर्मनगरी में पहुंचे नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक संत, तपस्वी के रूप में प्रदेश की साढ़े नौ साल सेवा की है और उनकी दूरदर्शी सोच से पूरे प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।
विज्ञापन
जिस गरीब वर्ग की इससे पहले किसी ने सुध नहीं ली, आज उस वर्ग के 12 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा चुका है। मनोहर लाल संत रविदास के पदचिन्हों पर चले और हर गरीब व्यक्ति के दर्द को समझा। उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिखाए रास्ते पर चलते हुए लागू की गई नीतियों काे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। मनोहर लाल ने अपने शासन में हर कार्यकर्ता को भरपूर मान सम्मान दिया, लेकिन अब वे भी भरपूर मान सम्मान देने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने सिरसा से प्रत्याशी बनाए गए अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया का परिचय कराते हुए कहा कि ये भी भाजपा का फूल खिलाने का काम करेंगे। जनसभा को गुहला विधायक इश्वर सिंह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, कृष्ण पंवार सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
चंद दिनों के है सांसद व विधायक : मनोहर लाल
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनके साथ मंत्रीमंडल में रहे मंत्री व विधायक सभी आज उनके साथी है। सांसद हो या विधायक अब चंद दिनों के ही रह गए हैं। कल से चुनाव आचार संहिता शुरू हो जाएगी और आगे कौन सांसद बनेगा इसकी भूमिका बननी शुरू होगी। उन्होंने संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में हर वर्ग के लोगों की भलाई का भरसक प्रयास किया और अब नायब सैनी भी इन प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।
यहां 27 करोड़ की पांच एकड़ तीन कनाल जमीन पर संत रविदास धाम, जिसमें मंदिर से लेकर स्मारक तक बनाया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी और यहां देश-दुनिया के लोग पहुंचने लगेंगे, जो संत रविदास के दिखाए मार्ग को अपनाते हुए समाज व देश के कल्याण का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास व संत रविदास दोनों की धाराएं एक ही स्थान से निकली है और पूरी दुनिया में उनकी शिक्षाओं का प्रचार हुआ है।