{"_id":"691b76c8588de540a9069f2c","slug":"nagar-kirtan-led-by-the-five-beloved-ones-enthusiasm-remained-high-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145498-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, बना रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, बना रहा उत्साह
Tue, 18 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर कीर्तन में सजी पालकी व मौजूद संगत। संवाद
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, शहीद भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से सजाया गया। पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में निकला। नगर कीर्तन की शुरुआत ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने सरबत के भले की अरदास करके की। नगर कीर्तन गुरद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, खालसा सरबत भवन के आगे से निकलते हुए गांव किशनगढ़, रतनगढ़, दयालनगर, मदनपुर, मोहनपुर, ढकाला और बीबीपुर होते हुए गुरुद्वारा श्री नौवीं पातशाही, अजराना में संपन्न हुआ।
गतका अखाड़ा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह नलवी की टीम के सिख योद्धाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा कर सभी को अचंभित कर दिया। इन करतबों में छोटी कृपाण से आंखों में सुरमा डालना, तलवारबाजी आदि आकर्षण का केंद्र बिंदु बने। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सजी पालकी के समक्ष नतमस्तक होकर सरबत दे भले की अरदास की। किसनगढ़ रोड पर सतलुज स्कूल के पास रोटरी क्लब शाहाबाद द्वारा नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहादत मानवता, त्याग और धर्म रक्षा का सर्वोच्च संदेश देती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को और मजबूत करते हैं। रोटरी क्लब एवं स्कूल स्टाफ द्वारा संगत को श्रद्धापूर्वक जल सेवा उपलब्ध कराई गई तथा प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसके बाद अलग-अलग गांवो में स्वागत गेट बनाकर संगतों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। बीबी करतार कौर ने नगर कीर्तन में उपस्थित संगतों को 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले विश्व स्तरीय समागम में पहुचने का भी आह्वान किया। नगर कीर्तन में एचएसजीएमसी सदस्य हरमन सिंह कुरुक्षेत्र, रोटरी सचिव विक्रम गुप्ता, राज कुमार गर्ग, जगदेव सिंह गाबा, मंजीत सिंह, भगवंत सिंह, हरभजन सिंह सेठी, जगदेव सिंह गाबा, हरविंदर सिंह बिंद्रा, हरजीत सिंह राणा, सुखमीत सिंह नगला, दीपक पन्नू मौजूद रहे।