फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   My Baba is very kind hearted... Devotees dance on the hymns

Kurukshetra News: मेरा बाबा बड़ा दिलदार है... भजन पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
My Baba is very kind hearted... Devotees dance on the hymns
कुरुक्षेत्र। गीता धाम में खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से शनिवार की रात को नौवां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर श्याम भक्त पहुंचे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर थिरकते रहे। श्री श्याम जी को 56 भोग प्रसाद लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा, जिस पर लगातार पुष्प एवं इत्रवर्षा होती रही। स्वामी गीतानंद महाराज एवं श्री गीता धाम संचालिका मां सुदर्शन देवी भिक्षुुु के पावन सान्निध्य में समाजसेवी डॉ.खुशबीर कौशिक ने बतौर यजमान पूजन किया जबकि सांसद नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रधान पवन शर्मा पहलवान विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में समस्तीपुर (बिहार) से गायिका रेशमी सिंह, जयपुर से साक्षी अग्रवाल, नई दिल्ली से गायक शीतल पांडे और पानीपत से प्रिंस बजाज ने प्रस्तुति देते हुए श्री श्याम जी के भजन ठेठ हरियाणवी और राजस्थानी बोली में सुनाए। भक्तों ने मिलजुल कर दरबार सजाया है..., मेरा बाबा बड़ा दिलदार है..., सांवरे का जादू चल गया रे...,सच्ची है श्याम बाबा की कचहरी, न्याय भी सच्चा मिलता है..., बोलो खाटू प्रेमियों श्याम बाबा की जय..., जो भी मुझे मिला है, तेरे दर से ही मिला है..., अपने घर का टेलिफोन नंबर दे दो श्याम, बातें करेगें जमके....और चैन मेरा लूट गया बृज का सांवरिया...., इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाडवा, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, करनाल, पानीपत, कैथल, गुडग़ांव, दिल्ली, जींद, यमुनानगर, समाना, चंडीगढ़, पिहोवा और श्रीगंगानगर के श्याम भक्तों ने कुरुक्षेत्र मंडल के सदस्यों के साथ व्यवस्था संभाली। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अमृतमयी भंडारे में सहपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिव कुमार कौशिक, मोहिंद्रपाल गर्ग और वाचस्पति भारद्वाज ने समस्त कार्यकारिणी सहित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान सभी सहयोगियों एवं अतिथियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। मंच पर छप्पन भोग प्रसाद सेवा डॉ. खुशबीर कौशिक की ओर से रही।

महोत्सव में कुसुम, लालचंद शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, दिनेश भट्ट, वीरेंद्र बिंदल, डॉ. कृष्ण, हेमंत शर्मा, शालीन अग्रवाल, बंटी राजावत, पवन गोयल, संदीप राणा, संदीप कौशिक, नरेश जागलान, विजय अत्री, जितेंद्र मिगलानी, राकेश कुमार, मनोहर गर्ग, मंगेश्वर शर्मा, सुमित शर्मा, कुलदीप शर्मा, रोशन लाल जांगड़ा, सुनील अंगीरस, देवेंद्र राठौर, केवल कृष्ण गोयल,कुलदीप जांगड़ा, प्रद्युम्मन शर्मा,श्याम लाल सिंगला, सतपाल नारंग, अमित वर्मा, प्रवीण गुप्ता, संजीव गुप्ता, जय कुमार धीमान, सतप्रकाश शर्मा,डॉ. सतविंदर सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने श्याम आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed