{"_id":"65c4075dac4111989c043ac4","slug":"municipalitys-budget-meeting-could-not-be-held-councilors-showed-anger-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-113297-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहीं हो सकी नगर पालिका की बजट बैठक, पार्षदों में दिखा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहीं हो सकी नगर पालिका की बजट बैठक, पार्षदों में दिखा रोष
विज्ञापन
शाहाबाद। नगरपालिका की बजट बैठक स्थगित कर दी गई। मंगलवार रात को सभी पार्षदों के पास अचानक नपा सचिव की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए बैठक स्थगित किए जाने की सूचना दी गई, जिसके बाद पार्षदों में रोष दिखाई दिया। नाराज पार्षदों ने बुधवार को सुबह पत्रकार वार्ता करते हुए नपा अध्यक्ष गुलशन कवात्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा कि विरोध के डर से बार-बार बैठकें स्थगित की जा रही है। नपा सचिव ने बैठक स्थगित करवाने हेतु बीमारी का हवाला दिया है।
बता दें कि नपा के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर बुधवार को नगरपालिका सदन की बैठक रखी गई थी लेकिन एक दिन पूर्व मंगलवार लगभग रात्रि सवा नौ बजे नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह ने पार्षदों को व्हाट्सएप के माध्यम से बैठक स्थगित होने का संदेश भेज दिया। ऐसे में विधायक रामकरण समर्थित पार्षद डाॅ. प्रवीण शर्मा लक्की, जगतार सिंह तारा, हीरा लाल एवं पार्षद प्रतिनिधि पंडित टेक चंद शर्मा, विजय ठकराल व कमित सचदेवा ने पत्रकारवार्ता कर नगर पालिका प्रधान गुलशन कवात्रा पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रधान ने पार्षदों के सवालों के डर से जानबूझकर बजट मीटिंग को स्थगित किया है। पार्षदों ने कहा कि प्रधान जनता के कार्यों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं, इसीलिए दर्जनभर से भी अधिक पार्षद प्रधान से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान को डर है कि हाउस मीटिंग में पार्षद कहीं उनसे वर्ष 2023-24 के बजट का लेखा-जोखा न मांग लें, इसलिए उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर मीटिंग स्थगित करवा दी है। पार्षदों ने कहा कि प्रधान के पास बजट पास करवाने के लिए हाउस में बहुमत नहीं है।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि पार्षद भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर नगर पालिका प्रधान जनता के किसी भी काम में रोड़ा अटकाने का प्रयास करेंगे तो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षदों ने बताया कि अभी गत सप्ताह 29 जनवरी को भी सचिव बम्बूल सिंह की तरफ से नगरपालिका की 31 जनवरी को होने वाली हाउस बैठक का एजेंडा उन्हें मिला था, लेकिन उस बैठक को भी 30 जनवरी को प्रधान ने स्थगित करवा दिया।
प्रतिनिधि पंडित टेक चंद शर्मा ने कहा कि अगर प्रधान का जनता के कार्यों के प्रति यही रवैया रहा तो वह नगर पालिका सदन में प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। पार्षद डॉ. प्रवीण शर्मा लक्की, जगतार सिंह तारा, हीरा लाल व पार्षद प्रतिनिधि कमित सचदेवा व विजय ठकराल ने कहा कि विधायक रामकरण के संरक्षण में आठ पार्षद एकजुट हैं और ऐसा ही रवैया रहा तो चुप नहीं बैठेंगे।
एक सप्ताह उपरांत मीटिंग फिर बुलाई जाएगी : प्रधान
नगरपालिका प्रधान गुलशन कवात्रा का कहना है कि उनकी नजर में सभी पार्षद बराबर है और सभी एकजुट होकर कार्य करते रहे हैं। एक सप्ताह उपरांत हाउस की मीटिंग फिर बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे पहले भी अपील कर चुके हैं कि नगरपालिका में किसी भी भ्रष्टाचार अथवा दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं।