{"_id":"68a8cee07f705a0eac003699","slug":"municipal-officials-will-have-to-prepare-a-road-map-for-cleanliness-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140871-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगर निकाय के अधिकारियों को तैयार करना होगा स्वच्छता के लिए रोड मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगर निकाय के अधिकारियों को तैयार करना होगा स्वच्छता के लिए रोड मैप
Sat, 23 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छता सर्वेक्षण की टॉप रैंकिंग में लाने के लिए अब अधिकारियों को सजग रहकर काम करना होगा। इसके लिए नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को कमर कसनी होगी। अधिकारी सुबह छह से लेकर आठ बजे तक फील्ड में रहेंगे। इस शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। अहम पहलू यह है कि नगर निकाय के अधिकारी जल्द ही कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए रोड मैप तैयार करेंगे। ये निर्देश जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दिए।
वे कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के विषय के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण की टॉप रैंकिंग में शुमार करने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। शहर की गलियों और चौराहों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
उपायुक्त ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नए सिरे से योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर के नागरिकों की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए स्वच्छता अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देना है। यह तभी संभव होगा जब अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर थानेसर को स्वच्छ शहर बनाने के प्रति जागरूक करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश पहुंचाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद थानेसर की ओर से स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।