फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal elections: No one filled the form even on the second day, Kurukshetra

निकाय चुनाव ः दूसरे दिन भी किसी ने नहीं भरा पर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: No one filled the form even on the second day, Kurukshetra
लाडवा बीडीपीओ कार्यालय में खाली बैठे निकाय चुनाव कर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन भी कोई उम्मीदवार जिले की चारों नगर पालिकाओं के लिए नामांकन भरने के लिए नहीं पहुंचा। अधिकारी मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक उम्मीदवारों की राह ताकते रहे।
पहले दिन की तरह ही मंगलवार को उम्मीदवार आसपास घूमते तो नजर आए, लेकिन अधिकारी के समक्ष पर्चा लेकर कोई भी पेश नहीं हुआ। नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार जून है, जिसके चलते बुधवार को भी किसी उम्मीदवार की पर्चा भरने की कोई उम्मीद नहीं है। नगर पालिका पिहोवा, इस्माईलाबाद, लाडवा और शाहाबाद चुनाव की प्रशासन द्वारा तैयारियों जोरों पर है, वहीं उम्मीदवार भी नामांकन तिथि के कई दिन पहले से ही लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

लाडवा एसडीएम विनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से नगरपालिका चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी तक कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल कराने के लिए नहीं आया है। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि जब भी वह पर्चा भरने के लिए कार्यालय में आए तो अपने सभी कागजात पूरे करके लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed