फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Saini raised the issue of making ROB near Jagadhri workshop station in Parliament

सांसद सैनी ने जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के पास आरओबी बनाने का मुद्दा उठाया संसद में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
MP Saini raised the issue of making ROB near Jagadhri workshop station in Parliament
सांसद नायब सैनी ने जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के पास 100 नंबर फाटक के ऊपर से पैदल और दोपहिया वाहन के लिए रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव संसद में रखा है। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लोकसभा में प्रस्ताव रखा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र उनके लोकसभा में आता है। इस लोकसभा क्षेत्र में रेलवे वर्कशॉप हैं और इस वर्कशॉप के आसपास 30-40 हजार लोग रहते हैं। इस जगह के पास 100 नंबर फाटक को रेलवे विभाग की तरफ से बंद कर दिया गया है। इसके कारण लोगों को 2-3 किलोमीटर दूर रेलवे विभाग की तरफ से बनाए गए अंडर पास से होकर लाइन क्रॉस करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे लाइन को फाटक मुक्त करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद ही इस फाटक को बंद करके शहर से दूर सुनसान जगह पर अंडरपास बनाया गया। इस अंडरपास से रात के समय जाते हुए किसी भी प्रकार की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन में अध्यक्ष के माध्यम से रेलवे मंत्री से अपील की है कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन फाटक नंबर 100 के पास से दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों के लिए आरओबी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed