फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Saini raised road issues in Lok Sabha, Kurukshetra

सांसद सैनी ने लोकसभा में उठाए सड़कों के मुद्दे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
MP Saini raised road issues in Lok Sabha, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में कुरुक्षेत्र बाईपास, पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन और पिपली से लेकर यमुनानगर तक की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सदन में पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव रखते हुए सरकार से मांग की है कि इस 223 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने से कई राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सड़क का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टि से बहुत अधिक महत्व है।
सांसद के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सैनी ने कहा कि पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाए जाने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को एक दूसरे के साथ जोड़ा जा सकता है। सांसद ने कहा कि इस मार्ग का बहुत बड़ा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है। यह मार्ग धर्मनगरी हरिद्वार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जोड़ता है और सावन माह में लाखों लोग कांवड़ लेकर देश के कोने-कोने तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि किसानों के लिए भी इस मार्ग को फोरलेन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस मार्ग पर तीन शुगर मिल, पांच सब्जी मंडी और पांच अनाज मंडी भी पड़ती हैं। सांसद ने कहा कि देश के सबसे बडे़ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44, राष्ट्रीय राजमार्ग 152 एडी और राष्ट्रीय राजमार्ग हिसार चंडीगढ़ को भी यह सड़क जोड़ने का काम करेगी, इसलिए इस सड़क को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन किया जाए। इस सड़क के बनने से लाखों लोगों की मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने सदन में कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास के निर्माण के लिए मांग रखते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचों बीच सड़क पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। यहां पर साल भर में लाखों पर्यटक आते है और गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या जैसे कार्यक्रम भी होते है, इसलिए कुरुक्षेत्र शहर के लिए जल्द से जल्द बाईपास बनवाया जाए।

जगाधरी व अंबाला रूट पर ट्रेनों का दोबारा ठहराव करने की मांग
सांसद सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले जगाधरी व अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेनों का सरस्वती नगर मुस्तफाबाद स्टेशन पर नियमित ठहराव था, जिसे लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था। अब कोरोना महामारी का प्रभाव कम हो गया है, जिसके चलते दफ्तर, स्कूल व कालेज खुल चुके है। सांसद ने मांग की कि सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का फिर से ठहराव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed